प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को में,अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को में,अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को मास्को में 'अज्ञात सैनिक के मकबरे' पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी यहां रूस व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं।बलिदान और अदम्य मानवीय साहस को सलाम किया।

उन्होंने समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''बहादुरों को भावभीनी श्रद्धांजलि! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मास्को में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीरता, बलिदान और अदम्य मानवीय साहस को सलाम किया।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से मोदी की यह पहली रूस यात्रा है। 'अज्ञात सैनिक का मकबरा' मास्को में क्रेमलिन वाल पर स्थित एक युद्ध स्मारक है। इस स्मारक के सामने एक वर्गाकार मैदान में पांच कोण वाला तारा बना हुआ है और उसके केंद्र में अमर ज्योति जलती रहती है। यह वहां पर मौजूद कांस्य शिलालेख को रौशन करती है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सोवियत सैनिकों को समर्पित है।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत बदल रहा है क्योंकि वह अपने 140 करोड़ नागरिकों की ताकत में विश्वास करता है जो अब 'विकसित भारत' के अपने संकल्प को वास्तविकता में बदलने का सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी चुनौतियों को चुनौती देना उनके डीएनए में है और भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक विकास का एक नया अध्याय लिखेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त