खुशियां बदली मातम में , शादी के उपरांत दूल्हे ने की जीवन लीला समाप्त

खुशियां बदली मातम में , शादी के उपरांत दूल्हे ने की जीवन लीला समाप्त 

दूल्हा शादी से बहुत खुश था, दूल्हे ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, शादी पक्की होने के बाद से ही लड़की से बातचीत करता था, घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था, शादी के उपरांत मात्र दो घंटे बाद ही आत्महत्या, रिश्तेदारों का कहना
उत्तर प्रदेश : घटना उसराहार थाना क्षेत्र के सिवरा गांव की है। यहां रहने वाले ज्ञान सिंह यादव दिल्ली में डिफेंस प्रतिष्ठान में तैनात हैं। उनके छोटे बेटे सतेंद्र यादव की 2 जुलाई को ताखा रतनपुरा गांव की विनीता यादव से शादी हुई। दोनों परिवारों ने रस्में पूरी की। 3 जुलाई को बारात दुल्हन लेकर दोपहर 2 बजे सिवरा पहुंची।
घरवालों ने दुल्हन का स्वागत किया। इसके बाद रात में जागने के कारण रिश्तेदार और घरवाले सो गए। शाम 4 बजे के सतेंद्र यादव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सतेंद्र यादव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिश्तेदार ने कमरे में शव देख परिजनों को बताया। शादी के घर में पलभर में ही मातम छा गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिवरा पुरैला ताखा गांव के निवासी ज्ञान सिंह के बेटे सतेन्द्र कुमार (24) की शादी दो जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा में विनीता कुमारी के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी के बाद तीन जुलाई को बारात दुल्हन की विदाई कराकर गांव लौटी थी। उन्होंने बताया कि घर के लोग दुल्हन के स्वागत से जुड़े कार्यों में व्यस्त थे कि इसी बीच, सतेन्द्र ने दूल्हे की वेशभूषा में ही एक कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने सतेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड