होटल में होता था गंदा काम, स्थानीय महिलाओं ने की जमकर की होटल संचालिका की पिटाई

होटल में होता था गंदा काम, स्थानीय महिलाओं ने की जमकर की होटल संचालिका की पिटाई 

महिलाओं ने गेस्ट हाउस संचालिका पर होटल में युवक युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की,प्रेमी युगल को पुलिस ने पहुंचाया थाने  

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के चांदपुर इलाके में एक गेस्ट हाउस संचालिका पर अनैतिक काम करने का आरोप लगाते हुए, महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

जहां के श्री राम कॉलोनी में गेस्ट हाउस चलाने वाली महिला की जमकर पिटाई कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस के नीचे जैसे ही महिला उतरने लगी तो उसके साथ पीछे से एक युवक और एक युवती भी उतरी। महिला के साथ युवकों-युवतियों को गेस्ट हाउस से उतरते हुए वहां पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने देख लिया।

जिसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने तीनों को घेर लिया, फिर गेस्ट हाउस संचालिका के साथ जमकर मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं वहां पर मौजूद युवक युवती की भी लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने गेस्ट हाउस संचालिका पर होटल में युवक युवतियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की है।

मौके पर पहुंची पुलिस होटल से निकले प्रेमी युगल को पकड़कर थाने ले गई, जहां से उन्हें छोड़ दिया गया। मोहल्ले वासियों के मुताबिक. होटल में एक संदिग्ध युवक-युवती पहुंचे थे । उनके हंगामा किए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन होटल संचालिका के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गेस्ट हाउस संचालिका के होटल में आए दिन संदिग्ध युवक-युवती आते रहते हैं। जिसके चलते आसपास का माहौल खरआब हो रहा है।

यह भी पढ़ें :-

 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड