मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच बोले PM Modi: दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देख अचंभित

 रूस के दो दिनों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी लेकर आया हूं, मैं 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।

आज 9 जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इसी दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से मुझे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हुए एक महीना हो गया है। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले पीएम मोदी सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था।



उन्होंने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा इस सरकार में 3 का अंक छाया हुआ है। हमें तीन गुनी रफ्तार से काम करना है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाना है। हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देख अचंभित है। दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है, आज भारत में लाखों स्टार्टअप है। भारत जो ठान लेता है, पूरा करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन का सबसे बड़ा मॉडल है। विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भारत पर गर्व करते हैं। 2041  से पहले हताशा निराशा ने हमें जकड़ लिया था, लेकिन आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। एक ही बीमारी के दो मरीज अस्पताल में हो, उतने ही सामर्थ्यवान डॉक्टर हो, लेकिन एक निराशा में डूबा हुआ मरीज हो, दूसरा आत्मविश्वास से भरा हुआ हो तो आपने देखा होगा आत्मविश्वास से भरा हुआ मरीज ठीक होकर अस्पताल होकर बाहर आता है। आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है, ये हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पूंजी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त