सिपाही नेक राम गनोत्रा की 82वीं जयंती शहीद समारक कालू दी हट्टी में धूमधाम से मनाई गयी - Smachar

Header Ads

Breaking News

सिपाही नेक राम गनोत्रा की 82वीं जयंती शहीद समारक कालू दी हट्टी में धूमधाम से मनाई गयी

सिपाही नेक राम गनोत्रा की 82वीं जयंती शहीद समारक कालू दी हट्टी में धूमधाम से मनाई गयी 




( पालमपुर : केवल कृष्ण )

पालमपुर :  सिपाही नेक राम गनोत्रा ​(न. 3957254) सपुत्र  स्वर्गीय  घसीटा राम, शक्ति देवी निवासी कालू दी हट्टी डाकघर मारंडा तहसील पालमपुर की 82वीं जयंती धूमधाम से मनाई शहीद समारक कालू दी हट्टी मे मनाई गई।   गौरतलब है कि वर्ष 1963 में सिपाही राम गनोत्रा 16 डोगरा  रेजिमेंट सेना में शामिल हुए थे। वर्ष 1965 में, उन्होंने दो साल की देश सेवा के  बाद भारत-पाक युद्ध लड़ा और 27-09-1965 में देश सेवा करते हुए इस देश के लिए  अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने सबसे विशिष्ट व्यक्तिगत बहादुरी का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं में सर्वोच्च बलिदान दिया। वुधवार  को दिवंगत नेक राम गनोत्रा की 82वीं जयंती के मौके पर सभी परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर हलवा बांटा गया व पौधरोपण किया गया। मौके पर मरण्डा की  पार्षद नीलम मालिक सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं