भरूपलाहड़ पंचायत में पटियाल बस्ती रास्ता खुला, पुल का निर्माण कार्य भी हुआ पूरा - Smachar

Header Ads

Breaking News

भरूपलाहड़ पंचायत में पटियाल बस्ती रास्ता खुला, पुल का निर्माण कार्य भी हुआ पूरा

भरूपलाहड़ पंचायत में पटियाल बस्ती रास्ता खुला, पुल का निर्माण कार्य भी हुआ पूरा।

लोगों में खुशी की लहर,जताया उपमुख्यसचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार।




( शाहपुर : जनक पटियाल )

शाहपुर विधानसभा की पंचायत भरूपलाहड़ में पटियाल बस्ती के लिए रास्ते की कई वर्षों से चली आ रही जद्दोजहद का आज समापन हो गया है। कई सरकारें आई और चली गई लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार  व उपमुख्यसचेतक केवल पठानिया ने इस रास्ते को खोलकर  ये साबित कर दिया कि पठानिया जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े है। ये कहना है भरूपलाहड़ पंचायत के पटियाल बस्ती के वाशिंदों का। पठानिया ने  जहां एक ओर पटियाल बस्ती का रास्ता खुलवाया वहीं इस रास्ते पर पुलिया के भी निर्माण करवाया है। वहीं आज पुलिया के निर्माण कार्य पुरा होने पर लोगों ने विधायक केवल पठानिया का आभार प्रकट किया व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पंचायत उपप्रधान भीखम पटियाल ने बताया कि कई वर्षों से रास्ते के निर्माण में प्रयत्नशील थे। लेकिन कांग्रेस सरकार के विधायक केवल पठानिया के बनते ही उन्होंने इस रास्ते का संज्ञान लिया और इस सड़क मार्ग को स्वीकृत करवाकर न केवल रास्ते को खुलवाया बल्कि पुलिया के भी निर्माण करवाया। वहीं उन्होंने  विधायक से इस रास्ते के निर्माण के लिए भी जल्द से जल्द फंड मुहैया करवाने की मांग उठाई है।


कोई टिप्पणी नहीं