आर्मी यूनिट से एक एके-47 चुराई, दिया डबल मर्डर की घटना को अंजाम

आर्मी यूनिट से एक एके-47 चुराई, दिया डबल मर्डर की घटना को अंजाम 

भारतीय सेना के जवान ने अपने सहयोगी की मदद से आर्मी यूनिट से एक एके-47 चुराई, जिसे कुपवाड़ा से रांची पहुंचाया और दिया सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन पर डबल मर्डर की घटना को अंजाम यह मामला झारखंड की राजधानी रांची का है यहाँ भारतीय सेना के जवान मनोहर टोपनो ने अपने सहयोगी और सुनील के साथ मिलकर रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरपा गांव के रहने वाले बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की हत्या की थी. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

जानकारी के मुताबिक, जिन दो लोगों की हत्या की गई थी वो सेना के जवान के रिश्ते में चाचा और भतीजा थे. दोनों को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान ही गोलियों से भून दिया गया था. वहीं इस हत्याकांड की घटना से प्रशासनिक महाकमे में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. गठित एसआईटी में ग्रामीण एसपी के साथ-साथ डीएसपी मुख्यालय टू अरविंद कुमार सहित रातू, नगड़ी थाना के साथ-साथ दलादली ओपी की पुलिस को शामिल किया गया था। रांची एसएसपी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी टीम ने विभिन्न तकनीकी पहलुओं और विभिन्न बिंदुओं की जांच करते हुए घटना के महज 30 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भारतीय सेना के जवान मनोहर टोपनो भी शामिल है. भारतीय सेवा के जवान मनोहर टोपनो के द्वारा अपनी ही आर्मी यूनिट से एक एके-47 चुराई गई थी. जिसे उसने चुरा कर अपने सहयोगी सुनील कच्छप की सहायता से कुपवाड़ा से रांची लाया था. वहीं चोरी की गई एके-47 हथियार से डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की घटना को भारतीय सेवा के जवान मनोहर टोपनो ने सेना की यूनिट से ही चोरी की गई एके-47 हथियार से अंजाम दिया गया था. इस मामले में उसे सहयोग करने वाले सुनील कच्छप को भी गिरफ्तार किया गया. डबल मर्डर की घटना के पीछे जमीन का विवाद था। इसके साथ ही एके-47 हथियार और एके-47 की 6 जिंदा गोलियां भी बरामद की है. वहीं एक वैगन आर कार भी जब्त किया है। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद