“ग्रीन वारियर्स फॉर ग्रीन धर्मशाला” अभियान का शुभारंभ

 “ग्रीन वारियर्स फॉर ग्रीन धर्मशाला” अभियान का शुभारंभ

   नगर निगम आयुक्त ने सम्रद्धि वाटिका में किया पौधारोपण


 धर्मशाला नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक ज़फर इकबाल द्वारा आज दिनांक 12 मार्च, 2025 को समृद्धि वाटिका, चरान, धर्मशाला में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम धर्मशाला, धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं विज़न फॉर विक्टरी एसेसिएशन (वीवीए) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान वीवीए एसोसिएशन द्वारा दान किए गए पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर “ग्रीन वारियर्स फॉर ग्रीन धर्मशाला” अभियान की भी आधिकारिक रूप से शुरूआत की गई। यह अभियान नगर निगम धर्मशाला द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जिसमें सभी शहरवासियों के सहभागिता हेतु एनजीओ, बैंक, होटल एसोसिएशन, कॉरपोरेट संस्थानों और आम नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इच्छुक दानदाता नगर निगम में निगम द्वारा सूचित पौधे दान कर सकते हैं या आवश्यकतानुसार आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं। योगदानकर्ताओं का नाम “ग्रीन वारियर्स ऑनर बोर्ड” में अंकित किया जाएगा, जो नगर निगम द्वारा शहर में प्रदर्शित किया जाएगा।

नगर निगम धर्मशाला इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों और पार्कों में पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण करेगा तथा इन पौधों का रखरखाव सुनिश्चित करेगा। इस अभियान के माध्यम से धर्मशाला को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने धर्मशाला शहर वासियों से धर्मशाला को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आने की अपील की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार