आशा वर्कर संघ ब्लॉक फतेहपुर का हुआ चुनाव, किरण बाला बनी प्रधान
आशा वर्कर संघ ब्लॉक फतेहपुर का हुआ चुनाव, किरण बाला बनी प्रधान
फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- भारतीय मजदूर संघ सबंधित आशा वर्कर्स संघ ब्लॉक फतेहपुर की बैठक रैस्ट हाऊस फतेहपुर में सम्पन्न हुई। जिसमे भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
बैठक दौरान जहां आशा वर्कर्स की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान के लिए सरकार पर दवाब बनाने की रणनीति बनाई गईं।साथ ही आशा वर्कर्स संघ ब्लॉक फतेहपुर का चुनाव करते हुए किरण बाला को प्रधान बनाया गया।
बैठक बारे जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने बताया आशा वर्कर्स की मांगो को पूरा करवाने के लिए भारतीय मजदूर संघ द्बारा मांगपत्र तैयार कर सरकार को सोंपा गया है, लेकिन अभी तक मांगे पूरी नही की गईं हैं।
कहा आशा वर्कर्स की मांगो को पूरी करवाने के लिए अगर भारतीय मजदूर संघ को आंदोलन भी करना पड़ा तो वो भी किया जाएगा।साथ ही उन्होने प्रदेश सरकार से आशा वर्कर्स के लिए 24 हजार रु प्रतिमाह देने की मांग भी की।
इस मौक़े पर सुनीता कुमारी, रेनू, सूर्यकांता, इंदु बाला, रीनू, पार्वती, अमृता, स्नेहलता, कमलेश, अर्चना, अनीता,सुषमा, संजू सहित दर्जनों आशा वर्कर्स उपस्थित रहीं।
कोई टिप्पणी नहीं