शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास : किशोरी लाल

शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास : किशोरी लाल

बैजनाथ समाचार

बैजनाथ :-  बैजनाथ के विधायक, किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव की ख्याति दिलवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला, भगवान शिव की भूमि में प्राचीन उत्सव है। उत्सव के महत्व और गरिमा को बरकरार रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है।

किशोरी लाल, रविवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव बैजनाथ के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार मेले को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया और मेला सफल भी रहा है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा से यहाँ आने वाले व्यापारियों को नुकसान भी हुआ है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके नुकसान की भरपाई के लिये मेले की दुकानों को 2-3 दिन बढ़ाने के लिये कहा गया है।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले मेले से पहले इंदिरा गांधी स्टेडियम में ड्रैनेज सिस्टम को बेहतर किया जायेगा। ताकि  वर्षा इत्यादि होने की स्तिथि में भी पानी की निकासी ठीक से हो सके। विधायक ने राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव के आयोजन के सफलता पूर्वक  आयोजन के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देना किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के समापन के बाद आगामी वर्ष में और अधिक भव्य आयोजन के लिये लोगों से सुझाव लेने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि उत्सव की यादों को संजोए रखने के लिये स्मारिका का भी प्रकाशन बहुत सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि उत्सव के माध्यम से एकता, समरसता और सामाजिक सेवा का महत्व बढ़ता है।

उत्सव के आयोजन में सहयोग करने वालों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्सव में पारंपरिक संगीत, नृत्य, और कला का प्रदर्शन होने से सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है।

विधायक ने इस अवसर पर उत्सव की स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन भी किया।

इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम डीसी राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उत्सव में सहयोग देने वाले प्रत्येक नागरिक तथा विभागों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर   पूर्व   एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,  रविंद्र राव ,  शलभ अवस्थी , राजेंद्र परमार , विकास राणा  ,  सचिन शर्मा , रणजीत राणा ,  मुनीश शर्मा , अजय गौड़ , गंगा राम , रमेश चड्ढा , तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ,  डीएसपी  अनिल शर्मा , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी ब  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित