एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

 एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित


ऊना अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। बुधवार को एनआईसी कक्ष में सुरक्षित उत्खनन के लिए कॉल बिफोर यू डिग ऐप के क्रियान्वयन पर चर्चा को बुलाई बैठक की अध्यक्षता के रहे थे। इसमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, नगर निगम ऊना, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभाग शामिल थे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के दौरान कई बार बिना पूर्व जानकारी के की गई खुदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबलों, जलापूर्ति पाइपलाइनों आदि को नुकसान होता है, जिससे न केवल विभागों को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचाव के लिए ‘कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप एक अत्यंत उपयोगी माध्यम है, जिसे सभी संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए।

बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ग्रामीण लाइसेंस सेवा क्षेत्र के निदेशक चंद्रभान यादव ने ऐप की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह ऐप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। ऐप का उद्देश्य खुदाई करने वाली एजेंसियों और भूमिगत संपत्ति के मालिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है, जिससे खुदाई से पूर्व आवश्यक अनुमति एवं जानकारी प्राप्त कर संभावित नुकसान से बचा जा सके।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे ऐप के प्रयोग को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी खुदाई बिना पूर्व अनुमति एवं समन्वय के न की जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल संरचनात्मक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा, बल्कि शासन की जवाबदेही और दक्षता में भी वृद्धि करेगा।

उल्लेखनीय है कि कॉल बिफोर यू डिग’ सेवा मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल दोनों रूपों में उपलब्ध है। खुदाई से पहले इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अनुरोध करने पर संबंधित एजेंसियां भूमिगत संरचनाओं की जानकारी साझा करती हैं, जिससे सुरक्षित खुदाई सुनिश्चित की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग