बागवानी मंत्री ने किया नाचन विधानसभा क्षेत्र में एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों का निरीक्षण

 बागवानी मंत्री ने किया नाचन विधानसभा क्षेत्र में एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों का निरीक्षण

पारंपरिक फसलों के अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ बागवानी को भी अपनाएं किसान - जगत सिंह नेगी


सुंदरनगर प्रदेश की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल वासियों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कार्य योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में कृषकों तथा बागवानों की आर्थिकी को बढ़ावा देने तथा परंपरागत खेती से उन्हें कैश क्रॉप की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना संचालित की जा रही है। यह उद्गार बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एचपी शिवा परियोजना के विभिन्न क्लस्टरों के निरीक्षण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने ग्राम पंचायत पलोहटा के कुठांई और पलोहटा-1 में मौसम्मी के क्लस्टर, पलोहटा-2 में जापानी फल के क्लस्टर, मंझोग ध्नयूट में प्लम के क्लस्टर में लगे पौधों का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान बागवानी विभाग के अधिकारियों को बागवानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने को कहा तथा कृषकों को घर-द्वार पर बागवानी की तकनीकों बारे बताने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पलोहटा के कुठांई में 6.75 हेक्टेयर भूमि पर 7499 मौसम्मी के पौधे लगाए गए हैं जिससे 36 व्यक्ति, पलोहटा-1 में लगभग 8.73 हैक्टेयर भूमि पर 9699 जापानी फल के पौधे लगाए गए हैं जिससे 26 व्यक्ति, पलोहटा-2 में लगभग 6.08 हैकटेयर भूमि पर 3806 जापानी फल के पौधे लगाए गए हैं जिससे 75 व्यक्ति, मंझोग ध्नयूट में 6.63 हेक्टेयर भूमि पर प्लम के 4388 पौधे लगाए गए हैं जिससे 47 व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। इन क्लस्टरों में सोलर फेंसिंग और सिंचाई की सुविधा भी विभाग द्वारा प्रदान की जा रही है।

लोगों से संवाद

जगत सिंह नेगी ने स्थानीय बागवानों के साथ संवाद भी किया तथा किसानों से आग्रह किया कि वे पारंपरिक फसलों के अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ बागवानी को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में काफी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा बागवानों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से बागवानों के लिए बागीचे तैयार करके उन्हें सौंप रही है। इन क्षेत्रों के हर किसान-बागवान को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

उन्होंने जनता को वन अधिकार कानून बारे भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित विभाग अध्यक्षों को जल्द निपटारे के निर्देश दिए।

उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी सेल ब्रह्म दास चौहान, जिला परिषद सदस्य जागृति राणा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं क्लस्टर प्रधान मनीष शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत पलौहटा भुवनेश्वर कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कीलिंग प्रकाश चंद, उप प्रधान टेकचंद, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट, परियोजना निदेशक एचपी शिवा प्रोजेक्ट देवेंद्र ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर