बल्ले दा पीर ऐतिहासिक दंगल छिंज मेला सोमवार को हुआ आयोजित

बल्ले दा पीर ऐतिहासिक दंगल छिंज मेला सोमवार को हुआ आयोजित


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा

नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव गलुआ में बल्ले दा पीर ऐतिहासिक दंगल छिंज मेला सोमवार को आयोजित हुआ। मेले के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह पीर बाबा के मन्दिर में भजन कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं पीर बाबा मंदिर में शीश नबाया और भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया। 

मेले के दंगल में बड़ी माली का मुकाबला सागर पहलवान गुरदासपुर और मिंदा पहलवान पठानकोट पंजाब के बीच हुआ, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद सागर पहलवान ने मिंदा को पछाड़ कर बड़ी माली अपने नाम कर ली। दोनों पहलवानों को 15 हजार रुपये की नकद राशि और पीतल की दो गागरें भेंट की गई। दंगल में हिमाचल सहित पंजाब व जम्मू कश्मीर के पहलवानों ने भाग लिया। छोटी माली का मुकाबला रिक्की पठानकोट और लखविंदर गुरदासपुर के बीच हुआ। जिसमें रिक्की विजेता रहे। पहलवानों को नौ हजार की नकद राशि और दो गागरें भेंट की गई। इस मौके पर दंगल प्रबंधक कमेटी से हंस राज, सन्देव सिंह, हरनाम सिंह, गुरदयाल सिंह, मुख्तयार सिंह नीरी, केशी, धर्मपाल, सुखपाल सिंह गोगी, राज शहरिया व पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग