रैश ड्राइविंग करना युवक को पडा महंगा, पुलिस ने बाइक की सीज

रैश ड्राइविंग करना युवक को पडा महंगा, पुलिस ने किया ₹11,500 का चालान, बाइक सीज

ऑपरेशन लगाम: रैश ड्राइविंग करना युवक को पडा महंगा, पुलिस ने किया ₹11,500 का चालान, बाइक सीज


चमोली पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन लगाम' के तहत कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में, दिनांक 09 जून 2025 को कर्णप्रयाग बाजार में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07DW3878 (पल्सर) मोटरसाइकिल का चालक मोहन सिंह निवासी आदि बद्री, थाना गैरसैण मुख्य बाजार में बिना हेलमेट तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाया गया, जो पैदल चलने वाले लोगों और अन्य वाहन उपयोगकर्ताओं के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर रहा था।

यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए, पुलिस टीम ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत, रैश ड्राइविंग (तेज व लापरवाही से वाहन चलाना) और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालक का ₹11,500 चालान करते हुए, वाहन को सीज कर दिया गया।

'ऑपरेशन लगाम' के तहत, चमोली पुलिस की सड़कों, नदियों के किनारे, कॉलेज/हॉस्टल के आसपास, वाहनों में बैठकर शराब पीने, हुड़दंग मचाने, लड़ाई-झगड़ा करने, रैश ड्राइविंग, अवैध हूटर, यातायात नियमों की अनदेखी करने और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर