एक करोड़ अस्सी लाख रुपये कैश बरामद किया रेलवे पुलिस ने एक युवक से

एक करोड़ अस्सी लाख रुपये कैश बरामद किया रेलवे पुलिस ने एक युवक से 

उत्तर प्रदेश: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक के पास से एक करोड़ अस्सी लाख रुपये कैश बरामद हुए। जांच के दौरान पुलिस को बैग में भारी मात्रा में कैश मिला, जिसकी काउंटिंग की गई तो कुल राशि 1 करोड़ 80 लाख रुपये कैश पाए गए. इस दौरान पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक यह कैश लेकर झांसी से बिहार के छपरा जा रहा था. इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी गोरखपुर रेंज सविरत्न गौतम ने बताया कि यह बरामदगी नियमित चेकिंग के दौरान हुई, जिसमें बड़ी मात्रा में कैश मिला है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी की जा रही है. यह जानने की कोशिश की जा रही है


कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां होना था. रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में इस तरह की नियमित चेकिंग जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके. इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई. इसके बाद कैश को आयकर अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है. अब आगे की जांच और कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया