भव्य रथ यात्रा के साथ जयसिंहपुर में हुआ राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज
भव्य रथ यात्रा के साथ जयसिंहपुर में हुआ राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव का आगाज आयुष मंत्री, यादविंद्र गोमा ने किया शुभारंभ जयसिंहपुर आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री, यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव का शुभारंभ किया। मंत्री ने जयसिंहपुर बस स्टैंड पर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की । लोक निर्माण विभाग विश्राम से लेकर मेला ग्राउंड तक आयोजित भव्य रथ यात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर जयसिंहपुर चौगान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का शुभारंभ और अवलोकन किया। गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव जयसिंहपुर की लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रों और विजय दशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर दशहरा उत्सव, उनके विधान सभा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिये आस्था एवं विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप, सं...