मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न मेडिकल कैंपों में 9,886 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा
मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न मेडिकल कैंपों में 9,886 श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सुविधा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर मेडिकल चेकअप कैंप स्थापित किए गए हैं। बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि 25 अगस्त से 19 सितंबर 2026 की सुबह 9 बजे तक विभिन्न मेडिकल कैंपों के माध्यम से कुल 9,886 श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान डल झील मेडिकल कैंप में 2,841, गौरीकुंड मेडिकल कैंप में 3,079, सुंदरासी मेडिकल कैंप में 1,259, धन्छो मेडिकल कैंप में 910, हड़सर मेडिकल कैंप में 1,124 तथा भरमाणी मेडिकल कैंप में 673 श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर तैनात मेडिकल टीमों द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यात्रा के दौरान किसी...