शेयर इंडिया टीम ने किया पालमपुर अस्पताल का निरीक्षण

शेयर इंडिया टीम ने किया पालमपुर अस्पताल का निरीक्षण


पालमपुर: केवल कृष्ण/ यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीएस) और शेयर इंडिया के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल पालमपुर में किया गया। 

     यूएस सेंट्रल फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) शेयर इंडिया के माध्यम से केंद्रीय टीबी डिवीजन द्वारा चिन्हित जिला कांगड़ा को भी इस परियोजना के लिये चिन्हित किया गया है।

   डॉ सुशील शर्मा की अगुवाई में शेयर इंडिया टीम ने बुधवार को सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सकों, अस्पताल संक्रमण नियंत्रण समिति सदस्यों, स्टाफ नर्सेज को प्रशिक्षित भी किया। टीम ने अस्पताल में संक्रमण निंयत्रण और रोकथाम के लिये किये किया जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।

 टीम ने पालमपुर अस्पताल के कार्यों की सराहना की तथा संक्रमण निंयत्रण और रोकथाम को और अधिक प्रभावी रूप में अपनाने की बात कही। 

  डॉ सुशील शर्मा ने कहा कि हम अपनी और मरीजों की सुरक्षा के लिये बताये गए उपायों के उपयोग से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे देश के 10 राज्यों में चलाया जा रहा है और प्रदेश दो ज़िलों शिमला और कांगड़ा को इसके लिये चुना गया है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा ज़िला के सिविल अस्पताल पालमपुर को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। 


    इस दौरान सिविल अस्पताल की मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ मीनाक्षी गुप्ता, अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ नर्सेज, अस्पताल संक्रमण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत