कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन कल होगा ओपन:60KM प्रति घंटे से वाहन चलाने की परमिशन; दिल्ली-चंडीगढ़ और पंजाब से मनाली पहुंचना होगा आसान

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन कल होगा ओपन:60KM प्रति घंटे से वाहन चलाने की परमिशन; दिल्ली-चंडीगढ़ और पंजाब से मनाली पहुंचना होगा आसान

पंजाब के कीरतपुर से हिमाचल के नेरचौक तक फोरलेन कल से यातायात के लिए ओपन हो जाएगा। सामरिक और टूरिज्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण फोरलेन को नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ओपन करने की हरी झंडी दे दी है। रविवार सुबह 8 बजे से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।

कीरतपुर से नेरचौक तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में गाड़ी चलाने की अनुमति होगी। इससे ज्यादा स्पीड से गाड़ी चलाई तो फोरलेन पर जगह-जगह लगे CCTV कैमरे ऑटोमैटिक चालान करेंगे। इस फोरलेन के शुरू होने से स्थानीय जनता सहित पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

अभी किरतपुर से नेरचौक पहुंचने के लिए करीब 115 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन फोरलेन बनने से यह दूरी 37 किलोमीटर कम हो जाएगी। फोरलेन शुरू होने के बाद किरतपुर से नेरचौक तक डेढ़ से 2 घंटे कम लगेंगे।

गौरतलब है 4200 करोड़ की लागत से बने इस फोरलेन को मई महीने में ही खोल दिया गया था। मगर, भारी बारिश से हाईवे को काफी नुकसान हुआ। इसे देखते हुए NHAI ने कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन को बंद कर दिया था। इसे दुरुस्त करने के बाद NHAI अधिकारियों ने प्राधिकरण को फोरलेन बहाल करने का प्रस्ताव भेजा था।

नेरचौक तक कभी भी कराया जा सकता है उद्घाटन

नेरचौक से मनाली तक फोरलेन शुरू करने में अभी लंबा वक्त लगेगा, क्योंकि भारी बारिश से फोरलेन को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन का कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराया जा सकता है।

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन कल होगा ओपन:60KM प्रति घंटे से वाहन चलाने की परमिशन; दिल्ली-चंडीगढ़ और पंजाब से मनाली पहुंचना होगा आसान

शिमलाएक दिन पहले

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनकर तैयार

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनकर तैयार

पंजाब के कीरतपुर से हिमाचल के नेरचौक तक फोरलेन कल से यातायात के लिए ओपन हो जाएगा। सामरिक और टूरिज्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण फोरलेन को नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ओपन करने की हरी झंडी दे दी है। रविवार सुबह 8 बजे से वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे।

कीरतपुर से नेरचौक तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में गाड़ी चलाने की अनुमति होगी। इससे ज्यादा स्पीड से गाड़ी चलाई तो फोरलेन पर जगह-जगह लगे CCTV कैमरे ऑटोमैटिक चालान करेंगे। इस फोरलेन के शुरू होने से स्थानीय जनता सहित पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

37KM की दूरी होगी कमअभी किरतपुर से नेरचौक पहुंचने के लिए करीब 115 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन फोरलेन बनने से यह दूरी 37 किलोमीटर कम हो जाएगी। फोरलेन शुरू होने के बाद किरतपुर से नेरचौक तक डेढ़ से 2 घंटे कम लगेंगे।गौरतलब है 4200 करोड़ की लागत से बने इस फोरलेन को मई महीने में ही खोल दिया गया था। मगर, भारी बारिश से हाईवे को काफी नुकसान हुआ। इसे देखते हुए NHAI ने कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन को बंद कर दिया था। इसे दुरुस्त करने के बाद NHAI अधिकारियों ने प्राधिकरण को फोरलेन बहाल करने का प्रस्ताव भेजा था।नेरचौक तक कभी भी कराया जा सकता है उद्घाटन

नेरचौक से मनाली तक फोरलेन शुरू करने में अभी लंबा वक्त लगेगा, क्योंकि भारी बारिश से फोरलेन को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं कीरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन का कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन कराया जा सकता है।कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनकर तैयार, कल बहाल होगा ट्रैफिक 

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनकर तैयार, कल बहाल होगा ट्रैफिक

लोकल के लिए बनेगा टोल प्लाजा का मासिक पास

फोरलेन शुरू होते ही गरमोड़ा और बलोह टोल प्लाजा भी शुरू कर दिए जाएंगे। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मासिक पास की सुविधा दी जाएगी। उन्हें पास के लिए 330 रुपए प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। प्लाजा पर पांच श्रेणियों के वाहनों से अलग-अलग टोल वसूला जाएगा।

इतना देना हो टोल

श्रेणी एक में आने वाले बाइक, कार से एक साइड  का 150 रुपए और दोनों साइड का 230 रुपए, श्रेणी दो में आने वाले टैंपो, पिकअप आदि वाहनों से एक साइड का 245 रुपए और दोनों साइड का 370 रुपए, बस का एक साइड का 515 रुपए और दोनों साइड का 770 रुपए, आठ टायर वाले मालवाहक वाहन से एक साइड का 560 रुपए और दोनों साइड का 840 रुपए तथा 12 टायर या इससे अधिक वाले मालवाहक वाहनों से एक साइड का 805 रुपए व दोनों साइड का 1210 रुपए टोल वसूला जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:

हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर