बीच सड़क से गुज़र रहा था कोबरा, बगल से निकली बाइक, अटैक करने के लिए फन फैलाकर हवा में उछला सांप और फिर...

 बीच सड़क से गुज़र रहा था कोबरा, बगल से निकली बाइक, अटैक करने के लिए फन फैलाकर हवा में उछला सांप और फिर...

सोशल मीडिया पर खतरनाक सांपों और किंग कोबरा के वीडियो की भरमार है, अक्सर किंग कोबरा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी कोबरा टॉयलेट सीट के अंदर छिपा बैठा होता है तो कभी कोई सांप शॉवर पर लटका मिलता है और कभी स्कूटी के अंदर छिपा बैठा मिलता है. ऐसे वीडियो देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार तो किंग कोबरा (King Cobra) के हमले के भी खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाते हैं. अब ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप बीच सड़क से गुज़रता हुआ दिखाई दे रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक कोबरा बीच सड़क पर रेंगते हुआ आगे बढ़ रहा है और तभी एक बाइक उसके बगल से गुजरती है. बाइक पर दो लोग सवार भी हैं. बाइक सवार पीछे पलटकर देखते हैं और गाड़ी की रफ्तार तेज़ कर आगे निकल जाते हैं. बाइक के बगल से गुजरते ही कोबरा गुस्सा जाता है और फन फैलाकर बड़ी से तेज़ी बाइक की ओर ही उछल जाता है. आपने देखा कैसे कोबरा ने बाइक पर खतरनाक अंदाज़ में हमला किया, लेकिन बाइक सवार बच निकले. https://www.instagram.com/reel/Cu6Te2stM9e/?igshid=MmU2YjMzNjRlOQ==

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को india.yatra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अबतक 6 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. वीडियो में जिस तरह से सांप ने बाइक पर हमला किया, वो देखकर तो किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है