प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा,पति को पत्नी के हम बिस्तर होने की बात लगी थी पता

प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा,पति को पत्नी के हम बिस्तर होने की बात लगी थी पता


शव को बोरे में भर कर सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पूरे मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना कस्बे में बेरी रोड में रहने वाले कामता कबीर का शव रविवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे से बरामद हुआ. मृतक की पत्नी मंजू कबीर में पुलिस को बताया कि उसका पति बहुत ज्यादा शराब पीता था. शायद इसी के चलते जब वह शराब पीकर घर आ रहा था. तभी वो गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो सड़क किनारे लगे लोगों के घरों के सीसीटीवी फुटेज में एक आदमी शव को ट्रैक्टर में लाकर फेंकता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो पत्नी मंजू टूट गई. उसके अपने पति की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर करने के गुनाह को कबूल कर लिया. बता दें कामता कबीर शराब पीने का आदी था और अपना ट्रैक्टर भाड़े में चलवाता था. ट्रैक्टर चालक बीरेन्द्र और कामता की पत्नी अंजू में अवैध सम्बन्ध हो गए. वो मौका मिलते ही चोरी छिपे अवैध सम्बद्ध बनाने लगे.शनिवार रात को कामता ने शराब पी और खाना खाया फिर सोने चला गया।

दोनों को लगा कि कामता सो गया है तो पत्नी और ट्रैक्टर चालक अवैध संबंध बनाने लगे. इसी बीच कामता कमरे में आ गया,जिसके बाद दोनों ने उसे पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को बोरी में भरकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में ठिकाने लगा दिया. इसके बाद अंजू ने पुलिस को बताया कि उसक पति कामता की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई. अंजू की सूचना पर मौके में पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में वह फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गया जिसमें एक ट्रैक्टर चालक रात दो बजे सड़क के किनारे एक बोरी फेंक कर फरार हो गया. इसके बाद तत्काल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश की और जब उसके पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात कबूल कर ली, कुरारा थाना प्रभारी श्री प्रकाश यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कामता की हत्या उसकी पत्नी और उसके ट्रैक्टर ड्राइवर बीरेंद्र ने मिलकर की है. दोनों में अवैध संबंध थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग