सुबह ट्रैक पार करने के दौरान एक शिक्षिका की ट्रेन से कटकर हुई मौत

सुबह ट्रैक पार करने के दौरान एक शिक्षिका की ट्रेन से कटकर हुई मौत


जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। 

चित्रलेखा देवी पटना जिले के दुल्हिनबाजार प्रखंड के राजीपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रचार के रूप मे तैनात थी। जहां से वह पटना से लोकल ट्रेन से बिहटा स्टेशन आ कर सवारी गाड़ी से दुल्हिनबाजार स्थित अपने स्कूल जाती थी। शुक्रवार को भी अपने इसी दिनचर्या के अनुसार वह बिहटा स्टेशन पहुंची और अप लाइन पार कर सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए जा रही थी। लेकिन जल्दबाजी में वह दूसरी तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन की गति को भांप नहीं पाई और उसकी चपेट में आ गई।

मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक महिला की दो बेटी है और पति भी शिक्षक थे, जो अब सेवानिवृत होकर घर पर रहते हैं. घटना की पुष्टि बिहटा जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की. मृतका के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत