8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित

 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित


ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में आज 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयोजित किया गया। यह जानकारी आज यहां ज़िला आयुष अधिकारी सोलन डॉ. प्रवीन शर्मा ने दी।

भगवान धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में पूजा-अर्चना व यज्ञ का आयोजन किया गया।

डॉ. प्रवीन शर्मा कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं। व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में आयुर्वेद एक अहम भूमिका निभा सकता है। इस उद्देश्य से धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर पूर्व तीन सप्ताह से ज़िला में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इन कार्यक्रमों में आयुर्वेद से व्यक्ति के जीवन में होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से ज़िला में लगभग 16,500 लोग लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, ज़िला आयुर्वेदिक अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस