संदेश

मार्च, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक महीना, डेढ़ महीना, दो महीना तक केवल एक ही बात चिल्लाते रहे कि श्वेत पत्र लाए है बहुत कर्जा हो गया

चित्र
  एक महीना, डेढ़ महीना, दो महीना तक केवल एक ही बात चिल्लाते रहे कि श्वेत पत्र लाए है बहुत कर्जा हो गया  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बयान देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए वह काला दिन था जब हिमाचल के अंदर 2022 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई, जिसके कारण हिमाचल का विकास बंद हुआ। एक महीना, डेढ़ महीना, दो महीना तक केवल एक ही बात चिल्लाते रहे कि श्वेत पत्र लाए है बहुत कर्जा हो गया।  जब कर्जे का हिसाब लगाया तो वह सारा कर्जा कांग्रेस पार्टी द्वारा चढ़ाया गया और थोड़े दिन में कर्जा लेना शुरू किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले कल भी 1000 करोड रुपए का कर्जा लिया है। 1 महीने में 1 हजार करोड़ की एवरेज आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार 60 महीने चलती है तो 60 हजार करोड रुपए का कर्जा लेने के बावजूद विकास बंद, काम बंद, बंद पानी का काम, बंद बिजली के रेट ज्यादा कर दिए है। कांग्रेस पार्टी ने शोर मचाया था कि महंगाई बहुत हो गई, डीजल के दामों से कांग्रेस सरकार ने 4000 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश की जनता की जेब में से निक...

राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सालियाणा में दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

चित्र
  राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सालियाणा में दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ   में कुलपति चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर डॉ डीके वात्सा  ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  उन्होंने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेला समिति की ओर से एसडीएम एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय  छिंज मेला समिति नेत्रा मेती ने शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर मुख्यअतिथ ि को सम्मानित किया । इस अवसर पर  कुलपति हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर डॉ डीके वात्सा  ने लोगों को  ऐतिहासिक छिंज मेले  की बधाई दी।           सांस्कृतिक संध्या में  संजीव दिक्षित, अमित मीतू व पायल ठाकुर और इशांत भारद्वाज  सहित लगभग 40 से अधिक लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।  इस अवसर पर तहसीलदार अरूण कुमार सांख्यान, कमेटी सदस्य सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

भाजपा आई.टी विभाग जयसिंहपुर द्वारा बैठक का आयोजन होटल पीक बाउंड पंचरुखी में हुआ

चित्र
  भाजपा आई.टी विभाग जयसिंहपुर द्वारा बैठक का आयोजन होटल पीक बाउंड पंचरुखी में हुआ ।  पालमपुर : केवल कृष्ण / बैठक मंडल संयोजक विपिन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रविन्द्र धीमान, प्रदेश संयोजक आई.टी. अनिल डडवाल ने शिरकत की। इस मौके पर रविंद्र धीमान ने लोकसभा चुनावों के लिये कमर कसने व भाजपा प्रत्याशी को अत्यधिक मतों के अंतर से विजय बनाने के कडे दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा चंबा की पार्लियामेंट्री आईटी प्रभारी अधिराज सूद, विजय जरयाल, मंडल जयसिंहपुर महामंत्री स्वरूप डोगरा, युवा अध्यक्ष शिवा कटोच, मोहित, आदर्श सूद, नितेश, अंशु राणा आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

लरहूँ के सैनिक जसवीर सिंह का रविवार को परोल स्थित आखिरी धाम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम,

चित्र
  लरहूँ के सैनिक जसवीर सिंह का रविवार को परोल स्थित आखिरी धाम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम, सैंकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी बिदाई फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमण्डल फतेहपुर की पँचायत लरहूँ के सैनिक जसवीर सिंह का रविवार को परोल स्थित आखिरी धाम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया । वहीं सैनिक की अंतिम यात्रा में जहां पूर्ब में रहे विधानसभा प्रत्याशी भाजपा बलदेब ठाकुर शामिल हुए तो वहीं प्रशासन की तरह से पुलिस चौकी रैहन की टीम, नायब तहसीलदार फतेहपुर ब क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी । ज्ञात रहे लरहूँ का करीब 28 वर्षीय सैनिक जसबीर सिंह सेना के इंजीनियरिंग बिंग में इलाहावाद में तैनात था । जिसका शुक्रवार को इलाहावाद में किसी बीमारी के चलते निधन हो गया । वहीं रविवार करीब 2 बजे सैनिक का शव एम्बुलेंस के माध्यम से उसके पैतृक गाँब पहुंचाया गया । युबा सैनिक का शव देख जहां सैनिक की माता फूट -फूट कर रोई तो वहीं 6 माह ब करीब 4 साल की बच्चियां भी अपने पिता के शव को निहारती रही । वहीं पत्नी शालू भी आखिरी धाम पर पहुंचकर खूब रोई । इस ...

आप सुप्रीमो केजरीवाल के हक मे प्रदर्शन का असर जरूर देखने को मिलेगा

चित्र
  आप सुप्रीमो केजरीवाल के हक मे प्रदर्शन का असर जरूर देखने को मिलेगा  बटाला  (अविनाश शर्मा, चरण सिंह) आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के राम लीला मैदान मे प्रदर्शन से लौटे आप के विधायक शेरी कलसी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लोगो मे उत्साह देखने लायक था,इसका असर देखने को जरूर मिलेगा। पत्रकारों से बात करते हुवे बटाला से विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने कहा कि आप हाइकमान की तरफ से दिल्ली के राम लीला मैदान मे बनाएंगे गए रोष प्रदर्शन के प्रोग्राम को जब वर्करो को बताया गया तो पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के हक़ मे जाने के लिए सभी उसी टाइम सहमत हो गए, किसी को भी जाने के लिए कहने की जरूरत नहीं पडी, सभी वर्करो ने अपना फ़र्ज़ समझते हुवे प्रदर्शन मे हिस्सा लिया। विधायक कलसी ने कहा कि जिस प्रकार से ईडी ने अरविन्द केजरीवाल को फ़साने के लिए झूठा केस बनाया है, उसको देखते हुवे प्रदर्शन के दौरान हर वर्कर केजरीवाल के हक मे जोश देखने को मिला। दिल्ली के रामलीला मैदान से आम आदमी पार्टी के वर्करो की हुंकार का असर आने वाले दिनों मे जरूर देखने को मिलेगा।

कमल किशोर अत्री के नेतृत्व में एवं प्रो. जुझार सिंह बाजवा के प्रयासों से शहीद लछमन सिंह धारोवाली यूनिवर्सिटी कॉलेज, कलानौर में द्वितीय वार्षिक दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
  कमल किशोर अत्री के नेतृत्व में एवं प्रो. जुझार सिंह बाजवा के प्रयासों से शहीद लछमन सिंह धारोवाली यूनिवर्सिटी कॉलेज, कलानौर में द्वितीय वार्षिक दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, बटाला, कलनौर  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)  प्राचार्य डॉ. कमल किशोर अत्री के नेतृत्व में एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. जुझार सिंह बाजवा के प्रयासों से शहीद लछमन सिंह धारोवाली यूनिवर्सिटी कॉलेज, कलानौर में द्वितीय वार्षिक दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाबा राजिंदर सिंह बेदी, डॉ. वीके सिंह (ओएसडी बाबा नामदेव सिंह यूनिवर्सिटी कॉलेज किशनकोट), डॉ. परमिंदर सिंह सहायक प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा विभाग, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर रहे। दिलप्रीत सिंह आईपीएस थानाध्यक्ष कलानौर बरिंजदार सिंह एडवोकेट पहुंचे। समारोह की शुरुआत गुब्बारा छोड़ने की रस्म से हुई।कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर अत्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा राजिंदर सिंह बेदी जी नेक दिल दया...

पनोह में पेड़ से टकराई कार, हुई युवती की मौत

चित्र
पनोह में पेड़ से टकराई कार, हुई युवती की मौत शनिवार सुबह पनोह के निकट खराब मौसम के बीच कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराई, युवती की हुई मौत मृतका की पहचान सोनिका पुत्री राकेश चंद निवासी रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अम्ब और ऊना के बीच एनएच-503ए के तहत गांव पनोह में हुआ यह दर्दनाक हादसा हादसे में सोनिका की बहन मोनिका और मोहाली निवासी सुमित भी घायल हो गए। यह सभी एक कार में चंडीगढ़ जा रहे थे।   आपको बताते चलें कि ऊना-अम्ब के बीच पनोह और घंडावल का क्षेत्र लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 3 बसें हादसे का शिकार होकर पलट चुकी हैं तो कई मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। आए दिन कारें व दोपहिया वाहन यहां हादसे का शिकार होते रहे हैं। यह हाईवे मौत का हाईवे बनता जा रहा है। कई बार नैशनल हाईवे को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है। हाईवे के निर्माण पर भी सवाल उठने लगे हैं। ब्लैक स्पॉट होने के बावजूद न तो इसे दुरुस्त किया जा रहा है और न ही इसकी स्थिति को सुधारा जा रहा है। लोगों का मानना है कि हाईवे का निर्माण भी मा...

इलेक्शन फेस करने की स्थिति में नहीं है सरकार : रणधीर

चित्र
 इलेक्शन फेस करने की स्थिति में नहीं है सरकार : रणधीर कांग्रेस के कुछ और भी विधायक भाजपा में आ सकते हैं निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार न करना असंवैधानिक और गैर कानूनी  आत्मचिंतन करें मुख्यमंत्री शिमला : गायत्री गर्ग /  भारतीय जनता पार्टी विधायक एवम भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछले एक डेढ़ महीने के घटनाक्रम से जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस समर्थक विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 पर आ गई है उससे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेताओं में निराशा और हताश है और मुख्यमंत्री समेत वह सभी नेता निराशा हताशा के कारण इतनी बौखलाहट में है कि वह आए दिन निम्न स्तरीय बयान बाजी कर रहे हैं। जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है उन विधायकों पर बिना प्रमाण के बिना तथ्यों के आरोप लगा रहे हैं कि वह विधायक बिक गए है उन विधायकों को काले नाग की संज्ञा दि जाती है कभी उन विधायकों को भेड़ कहा जाता है और कभी उनको मेंढक की संज्ञा दी जाती है,  उहोंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि कांग...

बनाल में पेड़ गिरने कारण जसूर -तलवाड़ा मार्ग रहा करीब चार घण्टे बाधित ,

चित्र
  बनाल में पेड़ गिरने कारण जसूर -तलवाड़ा मार्ग रहा करीब चार घण्टे बाधित , फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / तूफान चलने कारण गिरा था पेड़ आपको बता दें जिला स्पेशल मार्ग जसूर -तलवाड़ा पर स्थित बस ठहराव बनाल के समीप बीती रात आये भयंकर तूफान से एक भारी भरकम सफेदे का पेड़ जड़ों सहित उखड़ कर मुख्य मार्ग पर गिर गया । जिस कारण करीब चार घण्टे तक मार्ग बन्द रहा । वहीं सुबह की रोशनी लगते ही स्थानीय लोगों ने गिरे हुए पेड़ की टहनियों को काटकर मार्ग को बहाल किया। बताया जा रहा है इस दौरान एक लंबे रूट पर जाने बाली HRTC की बस मार्ग के किनारे कच्चे रास्ते के गुजरते बक्त धंस गई थी जिसे जेसीवी की मदद से निकाला गया । तब बो बस अपने गंतव्य के लिए निकली थी । लोगों ने सरकार ब बिभाग से अपील की है कि मुख्य मार्ग किनारे के जर्जर हो चुके पेड़ों को कटवाया जाए । ताकि कोई बड़ा हादसा होने से बच पाए ।

डीएवी मनेई ने सत्र (2023-24) का वार्षिक परिणाम घोषित किया

चित्र
  डीएवी मनेई ने सत्र (2023-24) का वार्षिक परिणाम घोषित किया ( शाहपुर:जनक पटियाल ) डीएवी मनेई ने 30 मार्च को सत्र (2023-24) का वार्षिक परिणाम घोषित किया। एल० के०जी० और यू०के०जी० कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गोल्ड, सिल्वरऔर ब्रांज मैडल से सम्मानित किया गया। कक्षा प्रथम से कक्षा आठवीं तक के ए० ग्रेड प्राप्त करने वाले बच्चों को गोल्ड /> मेडल से सम्मानित किया गया। कक्षा नवमी में प्रथम स्थान पर वसव शर्मा (99%), द्वितीय स्थान पर आरुषि (98.42%) और तृतीय स्थान पर नंदिनी (97.9%) रही। कक्षा 11वीं में प्रथम स्थान मृदुल (99%) द्वितीय स्थान महक (89.20%) और तृतीय स्थान मनीषा चौधरी और सिमरन (84.20%) ने प्राप्त किया। कक्षा नवमी और ग्यारहवीं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कौशल जी ने बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के 3 छात्रों का एचपीसीए अंडर-16 में चयन

चित्र
  काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के 3 छात्रों का एचपीसीए अंडर-16 में चयन शाहपुर : जनक पटियाल / काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के एचपीसीए में 3 छात्रों का चयन अंडर 16 में हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान ने बताया कि स्कूल के वंश ठाकुर,रोमिर सिंह ठाकुर,अर्णव धलौरिया का चयन एचपीसीए में अंडर 16 में हुआ है। उंन्होने कहा कि स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी विद्यार्थी जीवन मे अहम रोल होता है। और काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल में एचपीसीए का सब सेंटर है जहां पर अनुभवी खेल शिक्षक द्वारा क्रिकेट की प्रैक्टिस करवाई जाती है। वहीं स्कूल के चेयरमैन बादल कौशल ने चयनित छात्रों व उनके अभिवावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की

चित्र
  ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योग संघ झाड़माजरी (बद्दी) के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मज़बूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। उन्होंने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 51-नालागढ़ तथा 52-दून विधानसभा क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से सभी पात्र मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मज़बूत करने में सहायक बनता है। उन्होंने कहा कि 51-नालागढ़ तथा 52-द...

ठियोग और शिमला शहरी विस क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित

चित्र
  ठियोग और शिमला शहरी विस क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियां आयोजित शिमला : गायत्री गर्ग  / लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत कम मतदाता मतदान दर वाले मतदान केंद्र बारूबाग थानेधार में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को बढ़-चढ़ कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानी में भी स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में, शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत पटवारखाना टूटीकंडी और बालूगंज में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया। 

स्वीप टीम अर्की ने युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

चित्र
  स्वीप टीम अर्की ने युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरूक ज़िला सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अर्की के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अर्की में आयोजित चार दिवसीय ज़िला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर युवा खिलाड़ियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। स्वीप कार्यक्रम के अर्की के नोडल अधिकारी यशपाल शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं का मतदान में भाग लेना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि युवाओं का कर्तव्य भी है। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्य ने इस अवसर पर कहा कि जिन छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है और वे प्रथम अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, ऐसे युवा वोटर हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण अवश्य कर लें। उन्होंने सभी पात्र युवा आईटीआई प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।  इस अवसर पर आईटीआई प्रधानाच...

सेवादार राम लाल सेवानिवृत्त

चित्र
  सेवादार राम लाल सेवानिवृत्त  ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में कार्यरत सेवादार राम लाल आज अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। सेवादार राम लाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से समायोजन के उपरांत ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन में अपनी सेवाएं आरम्भ की थीं और विभाग में उनका लगभग 08 वर्ष का कार्यकाल रहा। उनकी सेवानिवृत्त के अवसर पर आज ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की और उनके सुखी तथा समृद्ध जीवन की भी कामना की। इस मौके पर राम लाल के परिजन भी उपस्थित थे।

पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी - अपूर्व देवगन

चित्र
 पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी - अपूर्व देवगन मंडी,  लोकसभा चुनाव के लिए गठित जिलास्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित या वायरल होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों, बल्क मैसेज तथा पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कमेटी यह भी नजर रख रही है की पिं्रट मीडिया में प्रकाशित विज्ञापन उम्मीदवार की अनुमति या जानकारी पर ही प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया की अगर यह पाया गया की किसी प्रकाशक ने बिना अनुमति के विज्ञापन प्रकाशित किया है तो विज्ञापन प्रकाशित करने वाले प्रकाशक के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एडीसी रोहित राठौर, जिला इलेक्शन तहसीलदार राजेश शर्मा सहित कमेटी के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

चुनावों में रिश्वत के लेनदेन की शिकायत को डायल करें टोल फ्री नंबर 1950 - जतिन लाल

चित्र
चुनावों में रिश्वत के लेनदेन की शिकायत को डायल करें टोल फ्री नंबर 1950 - जतिन लाल ऊना, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचकों को डराने और धमकाने, रिश्वत लेने व देने के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए विशेष उड़न दस्ते बनाए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे चुनावों में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। रिश्वत लेने से बचें और यदि किसी व्यक्ति को रिश्वत की पेशकश की जाती है या उसे रिश्वत और वोटरों को डराने व धमकाने के मामलों की जानकारी है, तो वह जिला स्तर पर स्थापित शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नंबर 1950 पर तुरंत शिकायत करे। शिकायत पर अविलंब कार्रवाई होगी तथा शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल ऐप स...

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू ने कुल्लू की स्वीप टीम के साथ वोट बनाने और मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया

चित्र
  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू ने कुल्लू की स्वीप टीम के साथ वोट बनाने और मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया । आज ज़िला पर्यटन विभाग कुल्लू और जिभी वैली टूरिज़्म एसोसिएशन द्वारा आयोजित शोभला सराज कार्यक्रम के अंतर्गत जलोड़ी पास पहुंच कर आम जन मानस को प्रेरित किया । लागातार हो रही बर्फबारी के बीच ज़िलाधीश कुल्लू तोरुल एस रवीश ने उदाहरण पेश करते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू सुनैना शर्मा ,एस डी एम बंजार पंकज शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। जिला कुल्लू की स्वीप टीम से प्रवक्ता श्याम लाल हांडा , प्रीतम सिंह ठाकुर बंजार स्वीप टीम से नोडल अधिकारी तेजा सिंह और रवि ठाकुर ने जलोड़ी पहुंच कर सैंकड़ो मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया ।

मोदी सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंदर करके लोकतंत्रकी हत्या मंटू। दिल्ली के लिए कर्यकर्ता रैली में होंगे शामिल

चित्र
 मोदी सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंदर करके लोकतंत्रकी हत्या मंटू। दिल्ली के लिए कर्यकर्ता रैली में होंगे शामिल                                                         सुजानपुर (पंकज , अविनाश शर्मा)आम आदमी पार्टी दफ्तर मनवाल में जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह मंटू द्वारा कार्यकर्ताओं केसाथ मुलाकात की गई इस मौके जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह मंटू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनावों को देखतेहुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमोदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोअंदर किया है जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा उन्होंनेकहा केंद्र सरकार सीबीआई ईडी का गलत प्रयोग करके चुनाव जीतना चाहती है लेकिन देश की जनता इसका बदला लेगी उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट से भारी संख्या में रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होने वाली रैली में शामिलहोंगे जो गठबंधन कि दिल्ली की एक ऐतिहासिक रली होगी इस मौके पर शशि सालरिया, सौरभ बहल, संदीप पठा...

लरहूँ के सेना जबान का इलाहावाद में हुआ निधन,

चित्र
  लरहूँ के सेना जबान का इलाहावाद में हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / क्षेत्र की पँचायत लरहूँ के सेना जवान का इलाहावाद में निधन होने की जानकारी है । मिली जानकारी अनुसार लरहूँ के गाँब नरनुह्न का निबासी करीव 28 बर्षीय जसबीर सिंह पुत्र करतार सिंह सेना में बतौर सिपाही इलाहावाद में तैनात था । जहां पर उसका किसी बिंमारी के चलते निधन हो गया । जवान अपने पीछे पत्नी ब दो बच्चियां छोड़ गया है । वहीं जबान के निधन की खबर शनिवार को जैसे ही क्षेत्र में फैली पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया । क्षेत्र के लोग बता रहे हैं कि जवान मंगलवार को ही एक माह की छुट्टी काट कर ड्यूटी के लिया निकला था । जिसका आज इलाहाबाद में ही किसी गम्भीर बिंमारी के चलते निधन हो गया । वहीं जवान का शब रविवार दोपहर तक पैतृक गाँब पहुँचने की उम्मीद है ।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढडयाला नत में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

चित्र
  राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढडयाला नत में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह  बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती परमजीत और उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश जोशी के नेतृत्व में ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी बटाला 1 जसविंदर सिंह के सहयोग से सरकारी प्राइमरी स्कूल ढडयाला नत ब्लॉक बटाला 1 में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेंटर हेड टीचर श्रीमती हरपिंदर पाल कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।         इस अवसर पर जानकारी देते विद्यालय प्रभारी. सुरिंदर सिंह ने कहा कि इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्र मुख्य अध्यापिका श्रीमती हरपिंदर पाल कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ट्रॉफियां. ऐसा करते हुए उन्होंने उनके साहस की सराहना की.     इस अवसर पर केंद्र की मुख्य अध्यापिका श्रीमती हरपिंदरपाल कौर ने उप...

लोकसभा चुनाव में अपनी शाख बचाने के लिए विरोधी कर रहे झूठा प्रचार : परमजीत सिंह गिल

चित्र
  लोकसभा चुनाव में अपनी शाख बचाने के लिए विरोधी कर रहे झूठा प्रचार : परमजीत सिंह गिल पठानकोट ,बटाला/(पंकज , अविनाश शर्मा) लोकसभा हलका गुरदासपुर के वरिष्ठ नेता एवं हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह गिल ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आई है, तब से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और कई राजनीतिक दल के नेता कानून और संविधान के अनुसार आरोपों का सामना कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था और कोई विकास कार्य नहीं होता था।  गिल ने कहा कि 2014 से पहले देश में सत्ताधारी पार्टियों ने देश की जनता को मुश्किल स्थिति में डाल दिया था, जहां गरीब और गरीब होते जा रहे थे और किसी को कोई सुविधा नहीं मिल रही थी, यही वजह है कि लोगों ने ऐसी पार्टियों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। देश की सत्ता से, जो आज अपनी खोई हुई राजनीतिक प्रतिष्ठा को वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ईमानदार और समझदार देशवासी इनको मूंह नही लगा रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर...

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में डॉ अनिल आजाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ

चित्र
  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में डॉ अनिल आजाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ    पालमपुर : केवल कृष्ण / शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज दिनांक 30 मार्च को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल आजाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक सहयोगियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।लगभग पैंतीस वर्ष तक अंग्रेजी विषय में नियमित अध्यापन और प्राचार्य रूप में शैक्षणिक सेवाएं देने के उपरांत डॉ आजा़द आज़ प्राचार्य पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो गए। समारोह का प्रारंभ सरस्वती वंदन से हुआ। सोशल सचिव और मंच संचालक प्रो मंजू बाला ने प्राचार्य महोदय के जीवन वृत, शैक्षणिक उपलब्धियों , पुरस्कारों तथा सफलताओं के अन्य पड़ावों का विवरण प्रस्तुत किया। प्राचार्य रुप में उन्होंने भलई चम्बा,नौरा,थुरल और पालमपुर प्रभृति राजकीय महाविद्यालयों में सेवाएं दी।उपप्राचार्य प्रो अरुण चंद्र,डॉ नीना शर्मा,प्रो कल्पना ऋषि , डॉ मीनाक्षी ठाकुर , लेफ्टिनेंट डॉ दीप ठाकुर,प्रो राजीव भू...

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिना प्री-सर्टिफिकेशन प्रकाशित न करें राजनीतिक विज्ञापन- अपूर्व देवगन

चित्र
  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर बिना प्री-सर्टिफिकेशन प्रकाशित न करें राजनीतिक विज्ञापन- अपूर्व देवगन उपायुक्त ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मीडिया कर्मियों से किया आग्रह मंडी,  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापनों का जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) से प्री-सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक है । बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन केबल नेटवर्क, ईपेपर, टीवी, सोशल मीडिया अथवा मतदान पूर्व और मतदान दिवस के दिन पिं्रट मीडिया में जारी नहीं किया जा सकता है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मीडिया कर्मियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वह बिना प्री-सर्टिफिकेशन के कोई भी विज्ञापन प्रकाशित न करें। इसके अतिरिक्त सरोगेट विज्ञापन का भी प्रकाशन न करें। उन्होंने कहा कि एमसीएसी द्वारा सभी समाचारपत्रों, टीवी चैनलों, ई-पेपर, सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों और पेड न्यूज़ पर कड़ी नज़...

पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना: विधायक शेरी कलसी

चित्र
  पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना: विधायक शेरी कलसी  लोंगोवाल गांव के सरपंच पंचायत सदस्यों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए  बटाला, (अविनाश शर्मा, संजीव नायर): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है और सरकार लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद है। ये विचार विधायक शेरी कलसी ने गांव लोंगोवाल में गांव के सरपंच प्रीतम सिंह और पंचायत सदस्यों का आप पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बटाला हलका उनका अपना परिवार है और उनका मुख्य उद्देश्य हलके का सर्वांगीण विकास करना और हलके के निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों और बटाला शहर में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया गया है और वे भविष्य में भी हलके निवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गांव लोंगोवाल के सरपंच प्...

ज्वाली के चलवाड़ा में हो रही श्रीमद्भागवत पुराण की कथा सृष्टि क्रम से होती हुई भीष्म पितामह प्रसंग तक पहुंची

चित्र
ज्वाली के चलवाड़ा में हो रही श्रीमद्भागवत पुराण की कथा सृष्टि क्रम से होती हुई भीष्म पितामह प्रसंग तक पहुंची  ज्वाली उपमंडल के अन्तर्गत चलवाड़ा के खिल्लड़ू नामक स्थान पर समस्त गांव वासियों द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भव्य आयोजन करवाया जा रहा है ।कथा का रसपान करने के लिए साथ लगते गांव के लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष इस कथा का शुभारंभ 28 मार्च से हुआ और श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम 3 अप्रैल को होगा । श्रीमद् भागवत की कथा 3 दिन में प्रवेश कर गई इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने हरि भजनों पर झूमते हुए कलश यात्रा निकाली और कथा का शुभारंभ किया कथावाचक स्वामी जी ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य का सुंदर वचनों में लोगों के सामने रखा जिसमें उन्होंने विष्णु भगवान के विभिन्न विभिन्न अवतारों के विषय से श्रोताओं को अवगत करवाते हुए इस अमृत तुल्य श्रीमद्भागवत का रसपान करवाया उन्होंने कहा कि धन्य है वह विशेष व्यक्ति जो जनकल्याण की भावना से इस श्रीमद् भागवत कथा का अनुष्ठान करवाते है। उनका कहना है कि जितने भी यज्ञ अनुष्ठान हैं वह केवल प्राणी मात्र देहधारी प्...

लोंगोवाल गांव के सरपंच पंचायत सदस्यों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए

चित्र
 पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना: विधायक शेरी कलसी लोंगोवाल गांव के सरपंच पंचायत सदस्यों के साथ आप पार्टी में शामिल हुए  बटाला, 29 मार्च (अविनाश शर्मा, संजीव नायर): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है और सरकार लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद है। ये विचार विधायक शेरी कलसी ने गांव लोंगोवाल में गांव के सरपंच प्रीतम सिंह और पंचायत सदस्यों का आप पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बटाला हलका उनका अपना परिवार है और उनका मुख्य उद्देश्य हलके का सर्वांगीण विकास करना और हलके के निवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि हलके के गांवों और बटाला शहर में रिकॉर्ड तोड़ विकास किया गया है और वे भविष्य में भी हलके निवासियों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर गांव लोंगोवाल के सरपंच प...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: