हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान

 हिमाचल में लोकसभा चुनाव के साथ 6 सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान 


- फतेहपुर वलजीत ठाकुर


- केंद्रीय चुनाव आयोग ने देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया है। 

- हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे।

- जबकि मतगणना 4 जून को होगी।

- इसके साथ ही देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल की खाली घोषित की जा चुकी 6 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया। 

- इनमें धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, गगरेट, सुजानपुर, बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा सीट शामिल है।

- यह छह सीटें कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य ठहराने जाने के बाद खाली हुई हैं। 

- हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के हक में क्रॉस वोटिंग करने के बाद विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था।

- इनमें से धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, गगरेट से चैतन्य शर्मा, बड़सर से इंद्रदत लखनपाल और कुटलैहड़ से कांग्रेस के देवेंद्र कुमार भुट्टो विधायक थे।

- लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन हिमाचल में 7 मई को जारी होगी। 

- सात मई से 14 मई तक नॉमिनेशन भरे जाएंगे।

- 15 मई को इनकी जांच होगी।  

- 17 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

- बागियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 18 मार्च को एंटी डिफेक्शन लॉ वाले मामले में सुनवाई होनी है

- उस दिन वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश सालवे बागियों की पैरवी सुप्रीम कोर्ट में करेंगे

- अगर सुप्रीम कोर्ट से उस दिन इनको राहत नहीं मिलती है तो फिर उपचुनाव ही होंगे

- अगर इनकी सदस्यता बहाल नहीं होती है तो फिर उपुचनाव होंगे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से