शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद

 शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद

उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को



ऊना : व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का एक पद शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदांे के लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए/एमएससी सीएस/एमएससी आईटी/बीसीए/बीएससी आईटी/पीजीडीसीए/बी कॉम के साथ टेली होना अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थी को 11,500 से 13,500 रूपये प्रतिमाह और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94180-14871 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर