खो -खो में डीएवी मनेई बना विजेता

 खो -खो में डीएवी मनेई बना विजेता


खो -खो में डीएवी मनेई बना विजेता

शाहपुर 

जनक पटियाल 

डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मनेई में 7 और 8 जुलाई,24 को क्लस्टर लेवल खो-खो  और बैडमिंटन खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें क्लस्टर के विभिन्न स्कूलों डीएवी मनेई, डीएवी दियारा, डीएवी नगरोटा सूरिया , डीएवी रेहन, डीएवी आलमपुर, डीएवी गोहजू के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खेलों के समापन दिन पर स्कूल के ए० आर०ओ० श्री विक्रम सिंह जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर डीएवी तियारा की प्रधानाचार्या श्रीमती एकता अत्री और डीएवी  रैहन की प्रधानाचार्या डॉ रश्मि जमवाल भी उपस्थित रहे। डीएवी मनेई के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कौशल जी ने इन्हें शॉल और टोपी भेंट स्वरूप दिए।अंडर -19 लड़कों में बैडमिंटन में डीएवी तियारा विजेता और डीएवी आलमपुर विजेता रहे। अंडर 17 लड़कों में डीएवी आलमपुर विजेता और डीएवी तियारा उपविजेता रहे ।अंडर -14 लड़कों में डीएवी आलमपुर विजेता और डीएवी तियारा उपविजेता रहे। अंडर -17 लड़कियों में बैडमिंटन में डीएवी नगरोटा सूरिया विजेता और डीएवी रैहन उपविजेता रहे। अंडर- 14 लड़कों  खो-खो में डीएवी मनेई विजेता और डीएवी नगरोटा सूरियां उपविजेता रहे। अंडर- 17 लड़कों खो-खो में डीएवी मनेई विजेता और डीएवी रेहन उपविजेता रहे। अंडर -14 लड़कियोंमें खो-खो  में डीएवी मनेई विजेता और डीएवी नगरोटा सूरियां उपविजेता रहे ।अंडर- 17 लड़कियों में खो-खो में डीएवी रैहन विजेता और डीएवी मनेई उपविजेता रहे। डीएवी नगरोटा सूरियां में आयोजित 7 और 8 जुलाई  को ही आयोजित टूर्नामेंट में अंडर -14 चैस बॉयज में डीएवी मनेई की टीम(अर्णव, पुष्पेंद्र,नवीन और दक्ष) उपविजेता रही।अंडर- 17 के चैस बॉयज में डीएवी  मनेई की टीम ( आदर्श, वस्व, आदित्य और परीक्षित)उपविजेता रही। अंडर -17 गर्ल्स योगा में डीएवी मनेई की टीम (हर्षिका ,महक, अनन्या,रिद्धिमा) उपविजेता रही। बच्चों की इस सराहनीय उपलब्धि पर स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती पी०सॉफ्त, ए० आर०ओ श्री विक्रम सिंह जी, स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर रश्मि जमवाल और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कौशल जी ने बच्चों को बधाई देते हुए शुभआशीर्वाद दिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर