विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ संवेदनशील रहें : आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ संवेदनशील रहें : आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

जयपुर : राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् श्री अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बालकों (सीडब्ल्यूएसएन) एवं उनके अभिभावकों के साथ मॉडल रिसोर्स रूम का स्टाफ संवेदनशील एवं आत्मीय व्यवहार करते हुए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें।

श्री चतुर्वेदी शुक्रवार को शिक्षा संकुल में सीडब्ल्यूएसएन के लिए जयपुर एवं उदयपुर में संचालित मॉडल रिसोर्स रूम के कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अधिक से अधिक बालकों को मॉडल रिसोर्स रूम से जोड़कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, परिसर में ओपन जिम स्थापित करवाने, निजी क्षेत्र में संचालित केन्द्रों का अवलोकन कर उनके अनुभव एवं नवाचारों का लाभ लेते हुए (मॉडल रिसोर्स रूम) केन्द्रों को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक श्री सुरेश कुमार बुनकर, सहायक निदेशक डॉ. स्नेहलता शर्मा, समावेशी शिक्षा, अरावली संस्थान के निदेशक वरूण कुमार, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, उदयपुर, मॉडल रिसोर्स रूम के विशेष शिक्षक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।   

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त