कारगिल विजय दिवस पर ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

कारगिल विजय दिवस पर ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

एमसी पार्क ऊना स्थित शहीद स्मारक में होगा आयोजन



ऊना :  कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को एमसी पार्क ऊना में स्थित शहीद स्मारक में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की । इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि समारोह में शहीदों के परिजनों और भारतीय सेनाओं से सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों और सभी ऊना जिला वासियों से कारगिल विजय दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) एसके कालिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित