बेटे ने केरोसिन डालकर मां को लगाई आग थाने में,पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया, महिला को अस्पताल पहुंचाया

बेटे ने केरोसिन डालकर मां को लगाई आग थाने में,पुलिसकर्मियों ने आग को बुझाया, महिला को अस्पताल पहुंचाया 

यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला को आग लगाने के तत्काल बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।

पुलिस के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी। पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी।

इस दौरान जेठ और देवर ने रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा भी कर दिया था। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद महिला अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के मकान के एक हिस्से में रह रही थी।

यह भी पढ़ें :-

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग इसे खाली कराने पर अड़े थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। थाने में दो दिन वार्ता चल रही थीं। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में बात हो रही थीं। तभी गौरव ने अपनी मां को आग लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग