अंग्रेजों के समय का धर्मशाला महाविद्यालय बना समस्याओं का अड्डा : अभाविप

अंग्रेजों के समय का धर्मशाला महाविद्यालय बना समस्याओं का अड्डा : अभाविप

अंग्रेजों के समय का धर्मशाला महाविद्यालय बना समस्याओं का अड्डा : अभाविपको महाविद्यालय धर्मशाला इकाई द्वारा विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।



इसमें इकाई अध्यक्ष दिव्यम सूद ने कहा कि कहने को तो धर्मशाला महाविद्यालय प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा महाविद्यालय है लेकिन यहां के मैदान में घास इतनी बढ़ चुकी है कि यहां खेला नहीं जा सकता अपितु पशुओं को चराया जा सकता है इस महाविद्यालय के पुस्तकालय की छत इतनी कच्ची हो चुकी है कि वह कभी भी पुस्तकालय में बैठे विद्यार्थी पर गिर सकती है महाविद्यालय को खुले हुए 15 दिन से भी अधिक का समय हो चुका है परंतु अभी तक महाविद्यालय की कैंटीन को नहीं खोला गया महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी बारिश के चलते पुस्तकालय व कक्षाओं में जाकर खाना खाना पड़ रहा है इसी के साथ दिव्यम सूद जी ने यह भी कहा कि महाविद्यालय में शौचालय की व्यवस्था इतनी खराब है कि विद्यार्थी को शौचालय जाने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है वहीं अगर गर्ल्स कॉमन रूम की बात करें तो गर्ल्स कॉमन रूम में सैनिटरी पैड्स की मशीन तो छात्राओं को दी गई लेकिन उसने पैड्स की व्यवस्था पिछले तीन सालों से सुचारू रूप से नहीं है इसी के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वाई-फाई की लिमिट को बढ़ाने की मांग भी रखी है |

इसी के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बॉयज हॉस्टल के साथ सौतेले व्यवहार के खिलाफ भी आवाज उठाई जिसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में कहा कि वह निरंतर रूप से गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत करने पर लगे हैं लेकिन बॉयज हॉस्टल की हालत इतनी खराब है उसकी मरम्मत की बात भी विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी |


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त