संगठनात्मक चुनावों में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले: त्रिलोक कपूर - Smachar

Header Ads

Breaking News

संगठनात्मक चुनावों में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले: त्रिलोक कपूर

संगठनात्मक चुनावों में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले: त्रिलोक कपूर


धर्मशाला:- हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री व जिला कांगड़ा संगठनात्मक चुनाव प्रभारी त्रिलोक कपूर ने कहा है कि भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा सर्वस्पर्शी ओर सर्वव्यापी रास्ते पर काम करने पर विश्वास करती है। संगठन की दृष्टि से आज जिस प्रकार से प्रदेश के भीतर मंडल व जिला के संगठनात्मक चुनाव हुए हैं उनमें समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिले मंच मिले इस पर चिंतन किया गया है। अगर हम कांगड़ा प्रशासनिक जिले पर नजर दौड़ाएं तो इसमें भाजपा पार्टी के चार संगठनात्मक जिले हैं। देहरा से ओबीसी, पालमपुर से महिला, धर्मशाला से ब्राहम्ण वर्ग तथा नूरपुर से अनुसूचित वर्ग तथा चंबा से राजपूत प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा भाजपा पार्टी जो कहती है उसे पूरा करने में विश्वास रखती है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता मेहनत करके किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। भाजपा संगठन के आंतरिक चुनावों के माध्यम से योग्य व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल पे पार्टी के हर कार्यकर्ता को बिना किसी भेदभाव के क्षमता अनुससार आगे बढ़ाने का कार्य किया है इससे एक मजबूत संदेश गया है। पिछले समय से संगठन के हर कार्यकर्मों में हिमाचल की राष्ट्रीय स्तर पर शावासी व पीठ थपथपाई हुई है वो केवल अध्यक्ष की ही नही प्रदेश के हर कार्यकर्ता को यह सम्मान प्रापत हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हम हाल में हुए लोकसभा चुनावों की चर्चा करें तो चारों लोकसभा सीटों में भाजपा पार्टी ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। संगठनात्मक चुनावों में भाजपा ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि पार्टी एक सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाली लोकतांत्रिक पार्टी है। कुछ राजनैतिक दल के लोग परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की राजनीति कर रहे हैं जबकि भाजपा में समानता के साथ सबको आगे बढ़ाने का समान अवसर प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत विरासत को मजबूत किया, बल्कि भारतीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के प्रभुत्व को भी दर्शाया है। इससे यह पता चलता है कि आज जहां प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए स्थिरता के प्रतीक बन गए हैं, वहीं भाजपा सुशासन का पर्याय बन कर उभरी है।

कोई टिप्पणी नहीं