फतेहपुर के दो युवकों पर चली गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

फतेहपुर के दो युवकों पर चली गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल

फतेहपुर के दो युवकों पर चली गोलियां, एक की मौत दूसरा घायल

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- उपमंडल फतेहपुर के भिन्न -भिन्न क्षेत्रों के दो युवकों पर पंजाब के बटाला में अज्ञात लोगों द्बारा गोलियां चला दी गईं। जिस दौरान एक युवक की मौत हो गईं जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।

सोमवार मिली जानकारी अनुसार फतेहपुर की पंचायत नगाल का युवक केबल सिंह पुत्र फिरंगी व हाड़ा का युवक रवि पुत्र गिरधारी बटाला के एक पेट्रोल पम्प पर काम करते थे।

जहां पर रात को करीब आठ बजे कुछ अज्ञात बाईक सबारों ने बाईक में पेट्रोल डलवाया व बाद में किसी बात को लेकर केबल सिंह के साथ झड़प हो गई। इतने में उन अज्ञात लोगों ने केबल पर गोली चला दी जिस दौरान उसकी मौत हो गई।

इतने में ही दूसरा युवक रवि बाहर निकला तो उस पर भी उन्होने गोली चला दी जिस कारण बह भी घायल हो गया। अज्ञात बाईक सवार वहाँ से भाग निकले।

वहीं पंजाब पुलिस छानबीन में जुट चुकी है। बताया जा रहा है मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

कोई टिप्पणी नहीं