जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में आज हर्षोल्लास से मनाया गया - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में आज हर्षोल्लास से मनाया गया

जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में आज हर्षोल्लास से मनाया गया

चंबा समाचार

चंबा:-  जिला चम्बा की पांगी घाटी का पारंपरिक जुकारू उत्सव जिला मुख्यालय चम्बा में आज हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद घाटी के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पांगी कल्याण संघ के अध्यक्ष भगत बड़ोत्रा ने उपस्थित लोगों को जुकारु उत्सव की शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों से पांगी घाटी में जुकारू उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में घाटी के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करने का मूल मंत्र भी दिया। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवा वर्ग इसी प्रकार एकजुट होकर अपनी संस्कृति को बढ़ावा दें तथा देश व विदेश में पांगी का नाम रोशन करें। भगत बड़ोत्रा ने उपस्थित सभी गणमान्यों सहित घाटी के लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार भी प्रकट किया। इस दौरान भारी संख्या में पांगी घाटी के लोग भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं