संत राम को उपचार हेतु एयरलिफ्ट करके मनाली पहुंचाया गया
संत राम को उपचार हेतु एयरलिफ्ट करके मनाली पहुंचाया गया
चंबा:- जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत साच के धनाला गांव के गंभीर रूप से बीमार संत राम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया करवाए गए हेली हिमालयन के हेलीकाप्टर जिदंगी की उडान भरी। संत राम को पांगी से हेलीकाप्टर के जरिए एयरलिफ्ट करके उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य संस्थान मनाली में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार साच पंचायत के धनाला गांव के संत राम गंभीर रूप से बीमार होने के चलते उच्च स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के लिए पहुंचाया जाना आवश्यक था। मगर बर्फबारी के कारण पांगी घाटी के तमाम मार्ग बंद होने के चलते परिजन संत राम को स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे थे।
परिजनों ने किसी तरह संत राम को घाटी से बाहर पहुंचाने के लिए सरकार व उपमंडलीय प्रशासन से विशेष उडान करवाने का आग्रह किया था। संत राम के परिजनों ने हवाई उडान करवाने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल व आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी का विशेष तौर से आभार जताया है।
कोई टिप्पणी नहीं