पर्यावरण प्रेमी ने सिदपुरघाड में राष्ट्रीय पेड़ के साथ हुई छेड़छाड़ पर मांगी कार्यवाही
पर्यावरण प्रेमी ने सिदपुरघाड में राष्ट्रीय पेड़ के साथ हुई छेड़छाड़ पर मांगी कार्यवाही
फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- पर्यावरण प्रेमी मिल्खी राम शर्मा ने रविवार दोपहर बाद मिडिया के माध्यम से हाल ही में सिदपुरघाड में राष्ट्रीय पेड़ के साथ की गईं छेड़ छाड़ पर कार्यवाही की मांग करते हुए दो दिन का समय दिया है।
उन्होने बताया सिदपुरघाड में जो राष्ट्रीय पेड़ (बरगद) के साथ बिकास के नाम पर छेड़छाड़ की गई है, जोकि अति निंदनीय है।
कहा उन्होने उक्त मामले पर कार्यवाही के लिए बन मंडल अधिकारी नूरपुर को दो दिन का समय दिया है।
उन्होंने कहा अगर दो दिन के भीतर उक्त छेड़छाड़ मामले में शामिल लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज नही करवाई गईं तो मजबूरन उन्हें माननीय उच्च न्यायलय की शरण लेनी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं