संदेश

अप्रैल, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार किया ग्रहण

चित्र
  प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार किया ग्रहण नाहन श्रीमती प्रियंका वर्मा (भा.प्र.से.-2015) ने आज उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पूर्व श्रीमती प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी है। श्रीमती प्रियंका वर्मा उप मंडलाधिकारी कंडाघाट, उपमंडलाधिकारी बिलासपुर व एचपीपीसीएल में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। श्रीमती प्रियंका वर्मा ने कहा कि वह जिला सिरमौर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जिले में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगां तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेंगी। 

माक उद्घोषणा: स्टेडियम में प्रदर्शन की स्थिति को खाली करने का अभ्यास

चित्र
  माक उद्घोषणा: स्टेडियम में प्रदर्शन की स्थिति को खाली करने का अभ्यास धर्मशाला जिला प्रशासन ने आज आपदा की हर स्थिति के लिए माक की खोज की। इस अवसर पर सार्जेंट शिल्पी बेक्टा ने बताया कि पूर्व तैयारी के तहत विशेष रूप से स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन और मैच के दौरान मैदान पर प्रतिस्पर्धा की स्थिति को अलग रखा जाता है, आपदा प्रबंधन योजना के तहत आपदा प्रबंधन योजना के तहत किस अधिकारी की ड्यूटी जारी रहती है। आर्टिलरी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि एचपीसीए की ओर से मैच ड्यूटी पर रहने वाले तकनीशियनों को भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मैच के दौरान आपातकालीन सेवाओं में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मैच के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक अंतिम समय पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून और व्यवस्था सुरक्षा के प्रबंधन निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि एसोसिएटेड आपातकालीन प्रशासकों का निरीक्षण करने और आवश्यक कर्मचारियों को नौकरी पर रखने की गारंटी दे...

राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल व कुन्नू-चारंग के लिए दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चित्र
  राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल व कुन्नू-चारंग के लिए दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 03 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से निर्मित तांगलिंग खड्ड पर बेली पुल का उद्घाटन किया राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत मीरू के चोलिंग स्थित भारतीय सेना के हेलीपैड से जिला किन्नौर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों हेतु सेना द्वारा दो रोगी वाहनों को जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल व कुन्नू-चारंग के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोगी वाहन 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड के सौजन्य से प्रदान किए गए तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना द्वारा घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि जनजातीय जिला किन्नौर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके उपरान्त राजस्व मंत्री ने 03 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से निर्मित तांगलिंग खड्ड पर 55 मीटर लंबे बेली पुल का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण लोगों के कल्या...

माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर बैठक आयोजित

चित्र
  माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर बैठक आयोजित  भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर आज यहाँ प्रोजेक्ट योजक सोलंगनाला के बैठक कक्ष में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने की। बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।   उपायुक्त ने माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रवास से संबंधित प्रत्येक पहलू पर संवेदनशीलता से विचार करके आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि देव भूमि कुल्लू में माननीय राष्ट्रपति का प्रवास सफल और अविस्मरणीय रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, स्वागत, सत्कार, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर मेहमानवाजी आदि सभी पहलुओं पर मंथन किया जाएगा।  उपायुक्त ने विभिन्न अधिकारियों से उनके स्तर पर की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही को निर्धारित समय पर अमल में लाने का आग्रह किया।   पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने इस अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा तथा कहा कि 8 मई को अटल टनल से वाहनों की आ...

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

चित्र
  अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की विभागीय योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश राज्य अनुसूचित जाति आयोग जून में करेगा चंबा प्रवास - अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश चंबा : जितेन्द्र खन्ना / राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा की अध्यक्षता में आज ज़िला कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।  विजय डोगरा ने बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।  उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से समाज के समस्त वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू किया जाता है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों के कल्याण को लेकर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दुर्गम क्ष...

जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के कर्मचारियों ने सहायक सूचना अधिकारी मनोहर लाल के सम्मान में एक विदाई भोज का आयोजन

चित्र
  जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू के कर्मचारियों ने सहायक सूचना अधिकारी मनोहर लाल के सम्मान में एक विदाई भोज का आयोजन किया। सभी ने उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मनोहर लाल ने कहा कि जीवन में हमेशा अपने कर्तव्य को सजगता से निभाते हुए अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर कार्य करते रहे । सहायक लोक संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा ने उनका पारंपरिक टोपी मफलर पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने अपनी सेवाओं के दौरान अपने व्यक्तित्व और कार्यकुशलता से सहकर्मियों तथा विभाग को अपने अनुभव से लाभान्वित किया है। मनोहर लाल जिला लोक संपर्क कार्यालय कुल्लू से 36 वर्षों की सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनको दी गई विदाई कार्यक्रम में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत अजय,मनोज, धर्मपाल, हीरामणि सहित मनोहर लाल के परिवार भी उपस्थित रहे

रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार का आयोजन 6 से 8 मई तक

चित्र
  रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार का आयोजन 6 से 8 मई तक मंडी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि वर्धमान टैक्सटाइल लिमिटेड में 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 6 मई को उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक, 7 मई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी तथा 8 मई को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी में आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार 8वीं व अधिकतम 12वीं पास होना चाहिए, आयु सीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई 5 फुट से अधिक तथा भार 50 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार साक्षात्कार हेतु सभी दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान पर सुबह 10.30 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित परिवारों से दावे व आक्षेप आमंत्रित

चित्र
  लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित परिवारों से दावे व आक्षेप आमंत्रित   अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं प्रशासक, आर. एण्ड, आर. (लुहरी ज. वि.परि.), शिमला ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाल निरथ, नरोला और भद्राश जिला शिमला में 00-38-92 हेक्टेयर (5 बीघा 3 बिस्वा) भूमि लूहरी जल विद्युत परियोजना (210 मेगावाट) के निर्माण के लिए अर्जन हेतु प्रस्तावित है। इसलिए उपरोक्त महालों के प्रभावित परिवारों के लिए धारा 16 भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम , 2013 एवं नियम 7 हि.प्र. भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम (मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्वासन और विकास योजना) नियम 2016 के अन्तर्गत अनुपूरक ड्राफ्ट पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन योजना (स्कीम) तैयार की गयी है। इस योजना में वे सब भू मालिक सम्मिलित किये गये हैं जो पूर्व में तैयार ड्राफ्ट योजना में से छूट गये थे। इस अनुपूरक ड्राफ्ट योजना को प्रचार व प्रसार हेतु उप-मण्डलाधिकारी रामपुर के कार्यालय में रखा गया है। उन्होंन...

नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षण संस्थान में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम - उपायुक्त मंडी

चित्र
  नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षण संस्थान में आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम - उपायुक्त मंडी मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, नेहरू युवा केंद्र, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था तथा आर्ट ऑफ लिविंग जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त मंडी आज उपायुक्त कार्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने बीते वर्ष आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की और वर्ष 2025-26 के लिए एक ठोस एक्शन प्लान पर चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जिले के सभी कॉलेजों, आईटीआई संस्थानों तथा वि...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

चित्र
  जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का हर माह नियमित निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं। इसके साथ ही वहाँ पर सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।  इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) ठियोग डॉ मेजर शशांक गुप्ता तथा नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। 

जिला परिषद की साधारण बैठक 03 मई को

चित्र
  जिला परिषद की साधारण बैठक 03 मई को जिला परिषद की सामान्य बैठक 03 मई, 2025 को प्रातः 11 बजे सेवेच भवन कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद के सचिव ने कहा कि इस बैठक में गैट मीटिंग की समीक्षा की पुष्टि और गैट मीटिंग के सामग्री विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिले के ग्रामों के बिल्डरों के शैल्फों को मंजूरी देने और अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में संपूर्ण जिला परिषद एवं सदस्य जिला भर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

नरदेव सिंह कंवर 03 व 04 मई को सोलन ज़िला के प्रवास पर

चित्र
  नरदेव सिंह कंवर 03 व 04 मई को सोलन ज़िला के प्रवास पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (एच.पी.बी.ओ.सी.डब्ल्यू.) के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर 03 व 04 मई, 2025 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। नरदेव सिंह कंवर 03 मई, 2025 को प्रातः 11.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार स्थित तलाब मैदान में जागरूक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष 04 मई, 2025 को दोपहर 12.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शिक्षा मंत्री ने चौपाल विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास

चित्र
  शिक्षा मंत्री ने चौपाल विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहा विकास खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डमयाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए विभाग ने लगभग 62 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी जिसमें से 40 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल के शेष कार्यों के लिए 31 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की ताकि छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय डमयाना के भवन निर्माण के लिए भी पैसों का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। शिक्षा मंत्री ने डमयाना स्कूल की छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय बगैन का किया शिलान्यास  इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय बगैन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक व...

रेणुका जी को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसीत करने का किया जाएगा हर सम्भव प्रयास-विनय कुमार

चित्र
  रेणुका जी को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसीत करने का किया जाएगा हर सम्भव प्रयास-विनय कुमार   नाहन जिला सिरमौर स्थित माता श्री रेणुका जी मन्दिर में हिमाचल प्रदेश व आस पास के ़क्षेत्रों के लोगों की अटूट आस्था है तथा इस क्षेत्र को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार हर सभ्ांव प्रयास करेगी।               यह बात उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज परशुराम जयन्ती के अवसर पर भगवान परशुराम मन्दिर प्रांगण में आयोजित हवन अनुष्ठान व पुजा अर्चना के उपरान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने लागों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी परशुराम जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। पिछले कल भगवान परशुराम की पालकी कटाह शीतला से रेणुका जी लाई गई तथा भव्य शोभा यात्रा तहसील कार्यालय ददाहु से आरम्भ होकर ददाहु बाजार से होते हुए रेणुका जी मन्दिर पहुॅंची । आज प्रातः पवित्र रेणुका झाल की परिक्रमा के पश्चात हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गय...

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का किया विमोचन

चित्र
  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का किया विमोचन  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आज ‘अपराजिता मैं चंबा की’ नामक शीर्षक से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए कैलेंडर का विमोचन अपने कार्यलय कक्ष से किया।  उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, अधीक्षक महिला एवं बाल विकास राजेश राय, ज़िला समन्वयक मनोहर नाथ उपस्थित रहे ।

इमारातों की अर्थव्यवस्था के लिए भूंकप से बचाव आवश्यक : डी.सी

चित्र
  इमारातों की अर्थव्यवस्था के लिए भूंकप से बचाव आवश्यक : डी.सी बोले, शुरुआती चरण में मैकेनिक और स्कूल पर रहेंगे फॉक्स राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर उच्च स्तर पर कर रही कार्य: राणा फार्मास्युटिकल में राज्य-वैयक्तिक रासायनिक फिटिंग का प्लांट का प्लांट धर्मशाला आलोचक हेमराज बैरवा ने कहा कि भूकंप से नक्सन को कम करने के लिए इमरातों की सैटेलाइटफिटिंग जरूरी है और इसी दिशा में प्रारंभिक तौर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रयोगशाला और प्रयोगशाला की स्थापना का प्रयास शुरू किया गया है। रविवार को धौलाधार होटल में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सिविल तकनीशियनों के लिए दो दिव्य राज्य राजकीय छात्रावासों के उद्घाटन के बाद हेम बैरवा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भूकंप के दर्शन से पता चलता है, इसलिए यहां के आश्रम और उद्योगों को उद्यमिता की आवश्यकता है। यह तकनीक भूकंप से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करती है। भूकंप रसायन फिटिंग से इमारतों में रहने वाले लोगों की जानमाल की सुरक्षा होती है। रिवायत जिले में अभी तक 10 इमरातों की पाइपलाइन के लिए राज्य आपदा प्र...

01 मई को बिजली बंद

चित्र
  01 मई को बिजली बंद निगम  विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 01 मई को 33/11 केवी सबस्टेशन तोतारानी में बिद्युत प्लाजा के रख रखाव तोतारानी, बाल्ह, बार्नेट, सातोबरी, नडी, डल झील, धियाल, चांदमारी, टैंगलवुड, फोरासिथगंज, सारी, भागसू नागा, धर्मकोट आदि क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक पीएम तक विद्युत आपूर्ति अं‍तरबंधी। उन्होंने बताया कि अगले दिन यह काम होने वाला है, मौसम खराब है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

चित्र
  राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को  जिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव बाली को बताया गया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकारी के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं आयुक्त राजीव बाली को 10 मई, 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में बैंक से संबंधित, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, बिजली विवाद, चेक बाउसिंग, पूर्व बिजली बाजी व एंटरप्राइज केस सुने जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति विशेष से पहले संबंधित व्यक्ति या विभाग से समझौता करने की आवश्यकता है तो वह संबंधित अदालत में आवेदन कर सकता है। किसी भी व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी के लिए - विधिक श्रीनगर, प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01892-222370, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति आश्रम 01892-222018, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति आश्रम 01892-264808, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति देहरा 01970-233599, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति पालमपुर 01894-231614, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति नूरपुर 01893-220770...

समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता - विनोद सुल्तानपुरी

चित्र
  समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता - विनोद सुल्तानपुरी ग्राम पंचायत देलगी में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध निवारण करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विनोद सुल्तानपुरी आज विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत देलगी में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को घर-द्वार पर मूलभूत सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों के समय व धन की बचत होगी वहीं उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी व लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई है।   शिविर में ग्राम पंचायत भारती, रणो, शडियाना, कक्ड़हट्टी, देयोठी, चामत भढ़ेच, तोप की बेड़, हरिपुर और जाडली के ग्रामीणों की...

परिवहन विभाग ने जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी हैं।

चित्र
  परिवहन विभाग ने जिला कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए तिथियां जारी कर दी हैं। आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने जानकारी दी कि कुल्लू में 03,08,15,21 और 27 मई, आरएलए मनाली में 6 और 20 मई को वाहनों की पासिंग होंगी। आरटीओ कुल्लू 22 मई, आरएलए कुल्लू में 7 मई और  मनाली में 05 मई 2025 को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

चित्र
  मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दिए 05 लाख रुपए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देलगी में श्री मंगला माता मेले में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।   डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व श्री मंगला माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन व समृद्ध संस्कृति की पहचान है। मेलों से जहां लोगों में आपसी मेल-जोल बढ़ता है वहीं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होना का अवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मेले व उत्सवों से व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ती जिससे क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस युग में लोगों के बीच भाईचारे बढ़ाने के लिए मेले व त्यौहारों की महत्वता और अधिक बढ़ गई है। ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: