“पंचरुखी रेलवे स्टेशन का किया गया कायाकल्प।”

“पंचरुखी रेलवे स्टेशन का किया गया कायाकल्प।”


पंचरुखी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के कांगड़ा घाटी (नैरो गेज) में स्थित है। यह रेलखंड 164 किलोमीटर लम्बी है जो उप-हिमालय क्षेत्र के सुरम्य एवं मनमोहक वादियों के बीच से गुजरती है। यह रेलखंड 1929 में चालू हुई थी। इस रेलखंड पर नूरपुर रोड, जवांवाला शहर, ज्वालामुखी रोड, नगरोटा, चामुंडा मार्ग, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर आदि मुख्य रेलवे स्टेशन है जहाँ अनेक पर्यटन, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित है।

 यात्रियों को बेहतर सुविधा देने हेतु पंचरुखी रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया गया है। स्टेशन भवन की रंगाई, सफेदी और मरम्मत का काम किया गया है जो स्टेशन को खुबसूरत आकृती प्रदान करती है। नया शौचालय ब्लॉक उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों के बैठेने के लिए नई बेंचें लगाई गईं है। छज्जा को सहारा देने के लिए पुराने लकड़ी के खंभों को हटाकर एमएस ट्यूबलर के साथ बदला गया है जो छज्जों मजबूती प्रदान करेंगे। बाजार की ओर से यात्रियों के निर्बाध प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म से पुराने कबाड़ को हटाकर साफ-सुथरा बनाया गया। पंचरुखी के दुकानदारों द्वारा कचरा फेंकने से रोकने के लिए सड़क के किनारे बाड़ लगाई गई है। बाजार समितियां और ग्राम पंचायत दुकानदारों द्वारा कचरा फेंकने से रोकने हेतु एसडीएम/पालमपुर को अवगत कराया गया है। रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए लेवल क्रॉसिंग और पंचरुखी बाजार की तरफ से प्लेटफॉर्म की दीवार को हटाकर प्रवेश दे दी गई है।

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू श्री विवेक कुमार ने बताया कि कांगड़ा घाटी आने वाले यात्रियों/ श्रद्धालुओं को सुविधाजनक / आरामदायक यात्रा अनुभव कराने हेतु जम्मू मंडल हमेशा तत्पर है।  


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल