गुरुग्राम के अस्पताल में वेंटीलेटर पर एयरहोस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न

गुरुग्राम के अस्पताल में वेंटीलेटर पर एयरहोस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न 


आरोपी स्टाफ मेंबर ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला आईसीयू में वेंटीलेटर पर थी.

इसकी शिकायत महिला ने खुद पुलिस में की. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी की शिनाख्त के लिए अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

पुलिस ने अब तक जो जानकारी दी है उसके अनुसार, एयर होस्टेस जिस होटल में ठहरी थी, उसके पूल में स्विमिंग करने के बाद वह बीमार हो गई थी. इसके बाद 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार (13 अप्रैल) को छुट्टी दे दी गई. महिला का दावा है कि 6 अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया.

एयर होस्टेस ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी. मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी