करसोग में सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए 16 जून को होंगे साक्षात्कार

करसोग में सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए 16 जून को होंगे साक्षात्कार 

रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि एस.आई.एस सिक्योरिटी इण्डिया लिमिटेड, एस.आई.एस हमीरपुर, जिला हमीरपुर, हिप्र द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर के 100 पदों (नियमित आधार पर) केवल पुरुष को भरने हेतू आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएगें। 

प्रभारी उप-रोजगार कार्यालय करसोग ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उससे अधिक, आयु सीमा 19-40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 सेमी व उससे अधिक और भार 55 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित आवेदकों को 8 घंटे की ड्यूटी व 12 घंटे की ड्यूटी के लिए रुपये 16 हजार 500 रुपये से 22 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा, इसके अतिरिक्त ई.पी.एफ. और ई.एस.आई. इत्यादि लाभ भी प्रदान किए जाएगे।

उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ में नियुक्ति दी जा सकती है। अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वह 16 जून, 2025 को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप-रोजगार कार्यालय करसोग जिला मण्डी हिप्र में साक्षात्कार हेतू उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हों ताकि आवेदकों का साक्षात्कार हो सके। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य लाभ देय नहीं होगे। उन्होंने बताया कि यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक आवेदक इसका लाभ उठा सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त