त्यूणी में पुलिस ने कार से की भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

 त्यूणी में पुलिस ने कार से की भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद 


शुक्रवार की शाम उस समय की गई जब त्यूणी थाना क्षेत्र में एक आल्टो कार (एचपी 09सी-9788) को चेकिंग के लिए रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक पाया गया, जिसके बाद कार सवार 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रोनहाट गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित, जिला शिमला के गांव बलग निवासी 37 वर्षीय रिंकू और काेटखाई के सैडाेली निवासी 38 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास विस्फोटक पदार्थ के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

कार से 125 किलो डायनामाइट, 2 डिब्बों में डेटोनेटर, एक रोल लाल रंग की तार और आसमानी रंग की बत्ती बरामद की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना त्यूणी प्रभारी विनय मितल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 3/7 समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था। शुरूआती जांच के अनुसार मामला संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और यह बरामदगी ठीक उससे पहले हुई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और चुनाव के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित