भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को बधाई – संगठन को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का विश्वास : रविंद्र धीमान - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को बधाई – संगठन को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का विश्वास : रविंद्र धीमान

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को बधाई – संगठन को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का विश्वास : रविंद्र धीमान 


पालमपुर : केवल कृष्ण /

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने डॉ. राजीव बिंदल को तीसरी बार हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भाजपा की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती की जीत बताया।

रविंद्र धीमान ने कहा कि डॉ. बिंदल की संगठनात्मक क्षमता, प्रतिबद्धता और अनुभव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने हमेशा अनुशासन, समर्पण और विचारधारा को प्राथमिकता दी है। यह नियुक्ति संगठन के लिए एक नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा का संकेत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिंदल के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा 2027 की तैयारी को और गति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं