सुक्खू के लाॅटरी के निर्णय ने जनता के जख्मों को किया हरा: विश्व चक्षु - Smachar

Header Ads

Breaking News

सुक्खू के लाॅटरी के निर्णय ने जनता के जख्मों को किया हरा: विश्व चक्षु

 सुक्खू के लाॅटरी के निर्णय ने जनता के जख्मों को किया हरा: विश्व चक्षु

कहा पहले हुए थे कई परिवार तवाह ओर कईयों ने की थी आत्महत्या


धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा 25 सालों के बाद फिर से लाॅटरी शुरु करने के निर्णय पर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा इससे फिर लोगों के घर बर्बाद होंगे तथा गरीबों को लूटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार लगभग तीन सालों में ऐसा कोई निर्णय नहीं ले पाई है जो प्रदेश व जनता हित में हो। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में लाॅटरी को बंद किया गया था, क्योंकि लाॅटरी से किसी का भी भला होने वाला नहीं। यह एक ऐसा सब्जबाग है जो सीधे जनता की जेबों पर डाका डालता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अभी भी लाॅटरी के खेल को भूली नहीं है। उन्हें पता है कि किस प्रकार से लाॅटरी संचालक रातों रात करोड़ों के मालिक बन गए और वे कैसे कंगाल हो गई। उन्होंने कहा कि लाॅटरी का खेल चंद घंटों में करोड़पति बनने का झूठा सपना दिखाती है ओर लोग पैंसों को निकालने के लालच में घंसते चले जाते हैं। विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता को पहले 10 झूठी गारंटियों का सपना दिखाया। जनता से वोट का जुआ खेलकर सुक्खू सरकार सत्ता में आई तथा अब सुक्खू लाॅटरी के नाम पर जनता की जेबों पर डाका मारने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से लोगों के पुराने जख्म हरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। सरकार ने युवाओं से रोजगार देने के झूठे वायदे किए, ऐसे में लाॅटरी शुरु करने का निर्णय युवाओं को उनकी मंजिल से भटका सकता है। युवा पहले ही चिटटे की चपेट में हैं उपर से सरकार का निर्णय उन्हे जुए के दलदल में भी फंसा सकता है। उन्होंने कहा कि इस लाटरी के टिकट के कारण ही कई लोगों ने उस समय आत्महत्या तक की थी। कई परिवार बर्बाद हुए थे। उस समय तत्कालीन भाजपा सरकार के निर्णय का जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया था क्योंकि इससे कई घरों को उजड़ने से बचा लिया गया था। उन्होंने कहा कि कागज़ की लाॅटरी जुए का वे जाल है जिसमें एक बार कोई फंस गया तो वे बाहर नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा इस गोरखधंधे के जरिए कई धंधेबाज करोड़पति बनेंगे, जबकि लॉटरी खरीदने वाले लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई खोते नज़र आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर अपने इस फैसले को वापिस नहीं लिया तो इसका विरोध सरकार को सड़कों पर देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं