संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर

चित्र
वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर  कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार  नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई  संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने सुनी मन की बात बोले ' मेक इन इंडिया' विकसित भारत का आधार शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित शिमला की पेयजल और सीवरेज की परियोजना से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियां बहुत चिंताजनक है। जब वर्ल्ड बैंक द्वारा सरकार को पैसा भेज दिया गया है तो वह पैसा गया तो गया कहां? वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजा गया परियोजना का पैसा कार्यदाई संस्थाओं को क्यों नहीं मिल रहा है। सरकार के पास से ही ढाई सौ करोड़ से ज्यादा रुपए गायब हो जाते हैं तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? वर्ल्ड बैंक द्वारा सरकार को दिया गया पैसा आख़िर गया कहाँ? ये बहुत बड़ा सवाल है। सरकार के इस रवैये से पूर्व सरकार की यह योजना प्रभावित हो रही है। शिमला को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने वाली य...

नूरपुर का मातृ शिशु अस्पताल जल्द होगा जनता को समर्पित पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस महाजन

चित्र
  नूरपुर का मातृ शिशु अस्पताल जल्द होगा जनता को समर्पित पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस महाजन  नूरपुर : विनय महाजन  /         नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल के लिए सरकार द्वारा 3 करोड़ 18 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। पूर्व विधायक अजय महाजन ने यह जानकारी देते हुए आज बताया कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार द्वारा मातृ शिशु अस्पताल के लिए अब तक 4.68 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गयी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते वर्ष 1.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। अजय महाजन ने कहा कि जो भाजपा के नेता मातृ शिशु अस्पताल के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करते है की कांग्रेस सरकार ने उक्त अस्पताल के लिए कुछ नहीं किया, हकीकत यह है की भाजपा शासन काल में चुनावों को सर पर आते देख जनता को गुमराह करने के लिए आधे अधूरे अस्पताल का उद्घाटन कर दिया गया था। अब कांग्रेस सरकार द्वारा 4.68 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गयी है जिससे उक्त अस्पताल में जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होंगी। अजय महाजन ने मातृ शिशु अस्पताल के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री तथा स्...

रायसन से पतलीकूहल तक चोरों का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल

चित्र
  रायसन से पतलीकूहल तक चोरों का आतंक, लोगों में दहशत का माहौल  मनाली : ओम बौद्ध / कुल्लू जिले के रायसन से पतलीकुहल क्षेत्रों में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में लगभग हर रोज़ घरों के ताले तोड़े जाने की वारदातों से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है। चोर सुनियोजित तरीके से उन घरों को निशाना बना रहे हैं जो लंबे समय से खाली हैं या जिनके मालिक नौकरी या अन्य कारणों से परिवार सहित बाहर रह रहे हैं। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब वे लेफ्टिनेंट और पैरा कमांडो के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। जटेहढ़ और बिहाल क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में हुई 4 चोरी की वारदातों में इन वीआईपी के घर भी शामिल हैं। इन घरों की सुरक्षा में सेंधमारी ने क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर चोरी करने से पहले यह गिरोह पूरी रेक्की (जासूसी) करता है। उनका मुख्य उद्देश्य नकदी और आभूषणों को चुराना होता है, जिसके लिए वे घरों की अलमारियों और लॉकरों की तलाशी लेते हैं। एक मामले में, चोर एक घर के मंदिर से करीब 5,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बाद में, रे...

वजीर राम सिंह पठानिया को मिले ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा

चित्र
  वजीर राम सिंह पठानिया को मिले ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा: निक्का के मन की बातएक वार फिर से जुबान पर आई   नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र कंडवाल में आयोजित आज प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में कांगड़ा चंबा सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज व विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला प्रभारी पुरषोतम गुलेरिया,सह प्रभारी विनय शर्मा, राजेश काका, अतुल सुदन,मालवीका पठानिया, राहुल कालिया, अनूप राणा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के उपरांत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि प्रदेश विधानसभा के सत्र दौरान ऐतिहासिक वीर योद्धा वजीर राम सिंह पठानिया को देश का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई। विधायक निक्का ने सदन में कहा कि अंग्रेजों ने जब वजीर राम सिंह पठानिया को गिरफ्तार किया था उस समय उनके पास कोई आधुनिक हथियार नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए तीन से चार अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि...

मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया की कमान

चित्र
  मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया की कमान  मनाली : ओम बौद्ध / मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। रिमन सिंह ठाकुर ने पार्टी के कई पदों के दायित्व को निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में काफ़ी अहम भूमिका निभाई है। पार्टी के लिए लगातार निःस्वार्थ काम करने का ईनाम उन्हें पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बना कर दिया है। रिमन सिंह ठाकुर ने इस ताजपोशी के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौड़, प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी चेतन सिंह बरागटा और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त करने के लिए आभार प्रकट किया है। रिमन सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल सम्मान ही नहीं अपितु संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं जन सेवा का संकल्प है। संगठन ने जो दायित्व मुझे सौंपा है। मैं भ...

आजादी के बाद आज तक नहीं बनी सड़क, 3 किमी पीठ पर बोझ ढोने को मजबूर ग्रामीण।

चित्र
  आजादी के बाद आज तक नहीं बनी सड़क, 3 किमी पीठ पर बोझ ढोने को मजबूर ग्रामीण। 12 साल बाद भी सड़क का इंतजार, रोजमर्रा की जिंदगी बनी संघर्ष तथा विधायक और प्रशासन से लगाई गुहार। लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर / जनजातीय जिला लाहौल घाटी के सलग्रां पंचायत का थनवानी गांव आज भी सड़क सुविधा से पूरी तरह कटा हुआ है। ग्रामीण अपनी पीठ पर भारी सामान ढोने को मजबूर हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत कुरचेड से थनवानी तक सड़क प्रस्तावित थी। इस योजना को करीब 12 साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद थनवानी गांव के लोग सड़क का मुंह नहीं देख पाए हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन यहां के निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सड़क न होने से ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। उन्हें रोजमर्रा की जरूरत का सामान और नकदी फसलें पीठ पर उठानी पड़ती हैं। ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।  कई बार सामान ढोने के लिए खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है। यह पर्वतीय क्षेत्रों की कठिन परिस्थितियों को दर्शाती है। परेशान ग्रामीणों ने अब स्था...

बरोट के बलवंत राणा की रिटायरमेंट दोरान पूर्व बन मंत्री ने भरी हाजिरी, दी शुभकामनायें

चित्र
  बरोट के बलवंत राणा की रिटायरमेंट दोरान पूर्व बन मंत्री ने भरी हाजिरी, दी शुभकामनायें फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें जलशक्ति बिभाग मंडल फतेहपुर में कार्यरत बरोट कस्बा के बलवंत राणा शनिवार को बिभाग में लम्बी सेबाएँ देने के बाद रिटायर हो गए.. उनके रिटायरमेंट कार्यक्रम दौरान जहां बिभाग के अधिकारीयों, कर्मचारियों ने बधाई दी तो वहीं पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया भी रिटायरमेंट कार्यक्रम में बधाई व शुभकामनायें देने पहुंचे. इस दोरान मंडल राजा का तालाब अध्यक्ष सुशील शर्मा व अन्य भी उपस्थित रहे.

हिमाचल में बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ से जन–जन का संवाद : डॉ. राजीव बिंदल

चित्र
  हिमाचल में बूथ स्तर तक ‘मन की बात’ से जन–जन का संवाद : डॉ. राजीव बिंदल प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से देश को विकास, आत्मनिर्भरता और प्रेरणा की नई दिशा : बिंदल नाहन/सिरमौर  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ नंबर 38, यशवंत विहार, नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। डॉ. बिंदल ने कहा कि आज सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बूथों पर भाजपा के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। डॉ. बिंदल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक संबोधन से समाज को नई ऊर्जा, नई दिशा और कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिलती है। 128वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने देश के विकास, नवाचार, युवाओं की शक्ति, कृषि, संस्कृति, र...

वजीर राम सिंह पठानिया को ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा देने की मांग तेज

चित्र
  वजीर राम सिंह पठानिया को ‘प्रथम स्वतंत्रता सेनानी’ का दर्जा देने की मांग तेज — विधानसभा में बोले विधायक रणवीर सिंह निक्का नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर। प्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने ऐतिहासिक वीर योद्धा वजीर राम सिंह पठानिया को देश का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई। विधायक निक्का ने सदन में कहा कि अंग्रेजों ने जब वजीर राम सिंह पठानिया को गिरफ्तार किया था, उस समय उनके पास कोई आधुनिक हथियार नहीं थे। उनके हाथ में केवल एक गड़वा (पारंपरिक डंडा) था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अद्वितीय पराक्रम दिखाते हुए तीन से चार अंग्रेज अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया।उन्होंने कहा कि मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इस अमर शहीद के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार थे। इसलिए केंद्र सरकार से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी का आधिकारिक दर्जा प्रदान किया जाए।विधायक निक्का ने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे वीर बलिदानिय...

भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 25 दिसम्बर के विशाल प्रदर्शन की तैयारियाँ तेज

चित्र
  भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडलों की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 25 दिसम्बर के विशाल प्रदर्शन की तैयारियाँ तेज नेरचौक : अजय सूर्या / भारतीय जनता पार्टी बल्ह के दोनों मंडलों—नेरचौक एवं रिवालसर—के ग्राम केंद्र अध्यक्षों व ग्राम केंद्र प्रभारियों की संयुक्त बैठक शनिवार को नेरचौक मंडल कार्यालय कुम्मी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बल्ह के विधायक माननीय  इंद्र सिंह गांधी ने की। बैठक में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के व्यवस्था पतन के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे “बदलो-बदलो कांग्रेस का माफियाराज” विशाल प्रदर्शन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। यह प्रदर्शन धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में 25 दिसम्बर 2025 को सुबह 11 बजे शुरू होगा। पार्टी ने बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में अधिक संख्या में शामिल करवाने का दायित्व सौंपा है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों से लगभग 500 कार्यकर्ता इस धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष  पाल वर्मा, नेरचौक मंडल अध्यक्ष...

गोहर उपमंडल में आपदा के बाद बंद पड़ी सड़क पर अस्थायी इंतज़ाम, विभागीय उदासीनता पर नाराज़गी

चित्र
  गोहर उपमंडल में आपदा के बाद बंद पड़ी सड़क पर अस्थायी इंतज़ाम, विभागीय उदासीनता पर नाराज़गी  नेरचौक : अजय सूर्या / गोहर उपमंडल की लम्बाथाच–कल्हनी सड़क और चैड़ा खड्ड–बजैहल मार्ग आपदा के बाद से बंद पड़े हुए हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने खुद पहल कर बड़े लकड़ी के तख्तों की मदद से अस्थायी पुल तैयार किया, जिससे छोटी गाड़ियों की आवाजाही किसी हद तक बहाल हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होते देख उन्हें मजबूरन स्वयं डंडे व अन्य सामग्री लगाकर रास्ता तैयार करना पड़ रहा है। लोग विभागीय लापरवाही पर नाराज़गी जता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि सड़क बहाली का कार्य तुरंत शुरू किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग शीघ्र बहाली कार्य नहीं करता, तो वे प्रदर्शन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

डीएवी स्कूल प्रबंधन की प्रस्तावित लीज रद्द करने की मांग, खड्ड व खेल मैदान सुरक्षित रखने पर जोर

चित्र
  डीएवी स्कूल प्रबंधन की प्रस्तावित लीज रद्द करने की मांग, खड्ड व खेल मैदान सुरक्षित रखने पर जोर — हिमाचल किसान सभा नेरचौक : अजय सूर्या /  हिमाचल किसान सभा बल्ह इकाई ने शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिलाधीश मंडी के माध्यम से एक ज्ञापन भेजकर कंसा खड़ में डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे दीवार निर्माण पर कड़ी आपत्ति जताई है। सभा ने चेतावनी दी है कि यह निर्माण न केवल खेल मैदान के अस्तित्व को मिटा देगा, बल्कि खड्ड से जुड़े पेयजल स्रोत, डडोर–बग्गी पुल तथा आसपास के कई गांवों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। सभा ने ज्ञापन में मांग की है कि डीएवी स्कूल प्रबंधन को दी गई जमीन की लीज तत्काल रद्द की जाए, दीवार निर्माण को तुरंत रोका जाए तथा उन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए जिन्होंने खड्ड की भूमि को अवैध रूप से आवंटित किया है। सभा अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि बरसात के समय दीवार निर्माण से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित होगा, जिससे सियांह, डडोर, जरलू, छात्डू और कुम्मी गांवों की उपजाऊ भूमि के कटाव का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं डड...

संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहार

चित्र
  संघ पर कांग्रेस सरकार की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा का प्रहार “तुरंत जनता से माफी मांगे सरकार” — अखिलेश कपूर मनाली : ओम बौद्ध / प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार लगातार सदन की गरिमा को आहत कर रही है और विधानसभा को अपनी राजनीतिक हताशा व निजी कुंठा का मंच बना चुकी है, जबकि सदन का उद्देश्य जनता, विकास और नीतियों पर गंभीर चर्चा करना होता है। अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत नेगी द्वारा आरएसएस जैसी राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रतीक संस्था पर की गई अभद्र टिप्पणी बेहद निंदनीय है। यह केवल राजनीतिक बौखलाहट नहीं, बल्कि प्रदेश की जागरूक जनता और देशभर में सेवा-भाव से कार्यरत लाखों स्वयंसेवकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बयान पर तुरंत प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी विफलताओं और जनता में बढ़ते आक्रोश से घबराकर कांग्रेस सरकार लगातार भटके हुए, गैर-जिम्मेदार और असंगत बयान दे रही है। कभी सेना की निष्ठा पर प्रश्न, कभी राष्ट्र की एकता पर संदेह, कभी प्रधानमंत्री नरे...

बरोट में एक निजी स्कूल की बस के पीछे स्कूटी ने मारी टक्कर,

चित्र
  बरोट में एक निजी स्कूल की बस के पीछे स्कूटी ने मारी टक्कर, तीनो स्कूटी सबार हुए गंभीर घायल  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / आपको बता दें जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर पड़ते बरोट में सुबह करीब 11 बजे एक निजी स्कूल की बस के पीछे एक स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी जिस कारण तीनो स्कूटी सबार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे तुरंत सिविल हस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया.  मिली जानकारी अनुसार रेहन स्थित एक निजी स्कूल की बस बरोट स्थित पेट्रोल पम्प के पास गुजर रही थी कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूटी ने बस के पीछे टक्कर मार दी.. टक्कर इतनी भयानक थी कि जहां बस का पीछे का हिस्सा काफ़ी झुक गया तो वहीं स्कूटी भी टुकड़ो में बंट गई. बताया जा रहा है तीन युवक जिनमे कार्तिक पुत्र दिलबर निबासी भोल ,सौरभ पुत्र नरेश कुमार निबासी बड़ी व अंकित पुत्र सुरजीत कुमार निबासी तिहाल एक ही स्कूटी पर सबार होकर कहीं जा रहे थे. जिसके बरोट स्थित पेट्रोल पम्प के पास स्कूटी अनियत्रित होकर निजी स्कूल की पीछे टकरा गई. वहीं पुलिस मै भी मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

डी ए वी बाधनी स्कूल में परितोषिक समारोह में संस्कृति, सम्मान और संकल्प का संगम आज सम्पन्न हुआ

चित्र
  डी ए वी बाधनी स्कूल में परितोषिक समारोह में संस्कृति, सम्मान और संकल्प का संगम आज सम्पन्न हुआ नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर राजकीय उच्च विद्यालय बाघनी में परितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड जॉइंट डायरेक्टर बी.एम. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. नीरजा ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बी.एम. गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति ‘संस्कारों’ की नींव पर टिकी है और स्कूल व परिवार मिलकर ही विद्यार्थियों में श्रेष्ठ संस्कारों का विकास कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक हैं, तो फिर लोग प्राइवेट स्कूलों को ही क्यों प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों से निकले छात्र आज देश के कई सर्वोच्च पदों पर कार्यरत हैं।बी.एम. गुप्ता ने नूरपुर की महान विभूतियों—स्वतंत्रता सेनानी वज़ीर राम सिंह, महाजन मेहर चंद महाजन और वक्षी टेकचंद—का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों को अपने क्षेत्र के महापुरुषों के इतिहास से जोड़ना आवश्यक...

हरिपुर मनाली में वाणिज्य विभाग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
  हरिपुर मनाली में वाणिज्य विभाग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन   मनाली : ओम बौद्ध / जे.एल.एन.जी.सी. हरिपुर मनाली के वाणिज्य विभाग द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता, बचत के महत्व और भविष्य की आर्थिक योजना के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। संगोष्ठी में विभिन्न वित्तीय अवधारणाओं, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, निवेश के विकल्पों तथा सुरक्षित वित्तीय व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा की मैनेजर सुश्री सोनम डोलमा ने विद्यार्थियों को अपने वित्त को व्यवस्थित करने, बजट प्रबंधन और बैंकिंग प्रक्रियाओं को समझने की उपयोगिता पर अत्यंत रोचक और सरल ढंग से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को वित्तीय अनुशासन विकसित करने एवं शुरुआती अवस्था से ही बचत और निवेश की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय रूप से प्र...

राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित मनाली : ओम बौद्ध / शनिवार को राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतियोगिता के अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के सभी सदस्य प्रो सनी ठाकुर, प्रो लाल चंद, प्रो रिचा अहलूवालिया उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम ए तृतीय सेमेस्टर से प्रिया ने प्राप्त किया । द्वितीय स्थान बी ए सेकंड से निकिता ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान बी ए सेकंड से अमिशा ने प्राप्त किया।  प्रतिभागियों को रोड सेफ्टी क्लब की तरफ से रिफ्रेशमेंट बांटी गई । प्रोफेसर सनी ठाकुर ने बताया की सड़क सुरक्षा क्लब एक ऐसा समूह है जो छात्रों और समुदाय के सदस्यों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करता है। इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना, जिम्मेदार नागरिक बनाना और सड़क सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों जैसे कि पोस्टर, नारा लेखन और भाषण प्रतिय...

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी : किशोरी लाल

चित्र
  विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम सीढ़ी : किशोरी लाल बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न बैजनाथ बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ियार में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन सफलता की प्रथम और सबसे महत्वपूर्ण सीढ़ी है। बिना अनुशासन के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं जीवन में ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, धैर्य और निर्धारित लक्ष्य के प्रति निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पुस्तकों का अध्ययन और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाले ऐसे समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और...

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज ने सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्षा को किया सम्मानित

चित्र
  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कॉलेज ने सेवानिवृत्त पुस्तकालय अध्यक्षा को किया सम्मानित शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में दिनांक 29 नवंबर को पुस्तकालय अध्यक्षा श्रीमती श्यामा आज़ाद सेवानिवृत्त हो गई। इस अवसर पर स्टाफ सेक्रेटरी प्रो राजीव भोरिया ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व बताया तथा उनके जीवन परिचय, शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रो कल्पना ऋषि, डॉ मीनाक्षी, डॉ अमरजीत कुमारी मधुबाला,श्री शशि आदि ने श्रीमती श्यामा आजाद के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व की प्रशंसा की। प्राचार्य प्रो पंकज सूद ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यातिथि ने अपने अभिभाषण में सभी जनों के सहयोग और आत्मीयता के प्रति कृतज्ञता दर्शाते हुए अपने लगभग 28 वर्षीय कार्यकाल के विभिन्न अनुभवों को सबके साथ सांझा किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि को शॉल , टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।

आखिर चार माह बाद कुल्लू मनाली के बीच नेशनल हाईवे ने शुरू किया टायरिंग का कार्य

चित्र
  आखिर चार माह बाद कुल्लू मनाली के बीच नेशनल हाईवे ने शुरू किया टायरिंग का कार्य  कच्ची सड़कों पर अभी भी उठ रहा धूल का गुंवार  मनाली : ओम बौद्ध /  अगस्त 2025 को आई आपदा से क्षतिग्रस्त मनाली का फोरलेन हाइवे तीन महीने बाद आखिर ब्लैक टॉप लगा कर तैयार हो गया है। डबललेन सड़क को ब्लैकटॉप कर चकाचक किया गया है। शनिवार से इस सड़क पर वाहनो की आवाजाही भी शुरू कर दी गई। इससे मनाली में यातायात जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है ।  भूतनाथ मंदिर से वोल्वो बस स्टैंड तक लगभग एक किलोमीटर सड़क लगभग छह जगह क्षतिग्रस्त हुई थी। कुल्लू से मनाली को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। जिसके कारण इस फोरलेन हाइवे को बनाने का कार्य देरी से शुरू किया गया। कुछ दिन पहले इस सड़क को अस्थाई रूप से जोड़ा गया था। एनएचएआई ने इसके तुरंत बाद सड़क की टारिंग का कार्य भी शुरू किया। इस सड़क को टायरिंग के बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इसके बाद अब क्लाथ, आलू ग्राउंड में टारिंग का कार्य किया जा रहा है। हालांकि सड़क पर पड़े बड़े बड़े गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। इसी तरह कुल्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: