संदेश

राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित

चित्र
  राजस्व अधिकारियों के लिए अदालती प्रक्रिया संबंधी कार्यशाला आयोजित ऊना जिला मुख्यालय ऊना में राजस्व अधिकारियों के लिए राजस्व संबंधी अदालती प्रक्रिया के विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडलायुक्त कांगड़ा ए शायनामोल ने की।  कार्यशाला में राजस्व अधिकारियों को विभागीय कार्यों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले विभिन्न कानूनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ताकि भविष्य में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। मंडलायुक्त ने बताया कि पूर्व में कांगड़ा मंडल के अंतर्गत जिला चंबा तथा कांगड़ा में तीन जगहों पर इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं तथा ऊना में आयोजित की जा रही यह चौथी कार्यशाला है। कार्यशाला के प्रथम सत्र में सहायक आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म एक्ट की विभिन्न धाराओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जबकि एसडीएम बंगाणा मनोज ठाकुर ने राजस्व विभाग में तक्सीम, निशानदेही तथा अवैध कब्जों से संबंधित कानूनी पहलुओं बारे जानकारी दी।  कार्यशाला के दूसरे सत्र में उपायुक्त राघव शर्मा ने र...

उपायुक्त ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक

चित्र
  उपायुक्त ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक शिमला  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए ताकि जिला में मादक द्रव्य पुनर्वास केंद्रों पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने पुनर्वास केंद्रों में मनोचिकित्सक की सुविधा उपलब्ध करवाने पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस विभाग को खुफिया तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि अंतर राज्य सप्लाई चेन पर अंकुश लगाया जा सके और नशे के सौदागरों को दबोचा जा सके। उन्होंने मादक द्रव्य सेवन के खिलाफ स्कूलों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों की ओर प्रेरित हो सके और राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान दे सके। आदित्य नेगी ने वन, राजस्व एवं कृषि विभाग को भांग एवं अफीम की खेती के अनुश्रवण का आह्वान किया ताकि इस समय रहते उखाड़ा जा सके और इस मुहिम में क्षेत्र की जनता का सहयोग भी म...

विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि प्रदान की

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि प्रदान की  ज़िला के 70 परिवारों को पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए जारी सुखाश्रय योजना के तहत 123 बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र जारी श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित  सामाजिक सुरक्षा को प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता —--कुलदीप सिंह पठानिया चंबा : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में पुनर्वास’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता  की ।  उन्होंने इस दौरान बरसात के दौरान ज़िला में भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ 10 लाख की राहत राशि प्रदान की।  कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला के 70 परिवारों को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए जारी किए। उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुखाश्रय योजना के त...

मंडी में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती

चित्र
  मंडी में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की जयंती   मंडी मंडी के महान वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की 138वीं जयंती पर भाई हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन, भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह मन्हास व परिवार के अन्य सदस्यों, नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपमहापौर माधुरी कपूर, पूर्व महापौर दीपाली जसबाल, पार्षद राजेन्द्र मोहन, राजपूत सभा के अध्यक्ष इन्द्र सिंह ठाकुर, कै0 ज्ञान चंद सैणी, पं0 मनोहर लाल, अशोक अवस्थी, सरदार पटेल विवि से संयोजक इतिहास विभाग राकेश शर्मा व इतिहास विषय के विद्यार्थियों सहित अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों ने मंडी की इंदिरा मार्केट में स्थित भाई हिरदा राम स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन ने बताया कि क्रांतिकारी भाई हिरदा राम सच्चे देश भक्त थे। क्रांतिकारी भाई हिरदा राम ने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की अनेक यातनाएं हंसते हंसते सहीं। मंडी में गदर पार्टी की स्थापना और अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति क...

मुख्य संसदीय सचिव वन, पर्यटन, ऊर्जा एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का शुभारंभ”

चित्र
मुख्य संसदीय सचिव वन, पर्यटन, ऊर्जा एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया ज़िला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र का शुभारंभ”  जिला कुल्लू में ये केंद्र साँफिया फाउंडेशन एवं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के साँझा प्रयास से चलाया जाएगा । डीईआईसी के आरम्भ होने से दिव्यांग बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में ही मिलेगी सभी तरह की थेरेपी सुविधाएं । जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक अहम योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को हर तरह की थेरेपी सुविधाएं एवं चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे दी जाती है। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि इस केंद्र के यहाँ स्थापित होने से दिव्यांग बच्चों को विशेष निर्देश, भाषण और भाषा चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, व्यावसायिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं आरम्भिक स्तर पर मिलेंगी। यह केंद्र विशेष बच्चों की शीघ्र पहचान में सहायक सिद्ध होगा। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य ...

बलग मेला आस्था एवं लोक संस्कृति का अनूठा संगम : शिक्षा मंत्री

चित्र
  बलग मेला आस्था एवं लोक संस्कृति का अनूठा संगम : शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री ने पारंपरिक एकादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज देवता मंगलेश्वर के स्थल पांडवों द्वारा बसाए गांव बलग में आयोजित 5 दिवसीय पारंपरिक एकादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पारंपरिक एकादशी बलग मेले में देवी देवताओं की आस्था के साथ स्थानीय लोक संस्कृति की झलक हमें देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है और इनके संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्राचीन मेले के संरक्षण के लिए उन्होंने बलग निवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यहां पर औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान की मांग सामने आई है। आईटीआई खोलने के संदर्भ में शीघ्र ही सर्वेक्षण किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर इसको खोलने के प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस की मांग तथा वन विश्राम गृह के निर्माण के लिए भी आवश्यक रूप से प्रयास किए जायेंगे। शिक्षा मंत्री ने मेला कमेटी के लिए...

खेल गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक - डॉ. शांडिल

चित्र
  खेल गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक - डॉ. शांडिल सोलन में खेल परिसर निर्मित करने का होगा प्रयास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेल गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान युग में मानसिक तनाव को कम करने में मास्टर गेम्ज़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं सहायक सिद्ध होगी। डॉ. शांडिल आज सोलन के ठोडो मैदान में 12वीं हिमाचल प्रदेश मास्टर गेम्ज़ का शुभारम्भ करने के उपरांत प्रतिभागियों और अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि आयु बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर की कार्यप्रणाली धीरे होने लगती है। शारीरकि एवं मानसिक रूप से क्रियाशील बने रहने के लिए यह आवश्यक है कि हम नियमित रूप से कुछ समय खेल एवं व्यायाम को दें। उन्होंने कहा कि मास्टर गेम्ज़ मध्य आयु वर्ग से लेकर बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिकों तक को खेलों के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सभी को नियमित रूप से अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करना चाहिए और खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: