रिवालसर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
रिवालसर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ रिवालसर : अजय सूर्या / नगर पंचायत रिवालसर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष संतोष कुमारी ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सादे एवं गरिमामयी समारोह में उपमंडल अधिकारी (ना.) बल्ह स्मृतिका नेगी ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी पार्षद, कांग्रेस मंडल बल्ह के अध्यक्ष अरुण ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नगर व्यवस्था तथा धार्मिक पर्यटन नगरी रिवालसर के सर्वांगीण विकास को उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। वहीं उपाध्...