संदेश

गोपालपुर के चिड़ियाघर में टाइगर आने की सम्भावना से जगी नई उम्मीद : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
  गोपालपुर के चिड़ियाघर में टाइगर आने की सम्भावना से जगी नई उम्मीद : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गोपालपुर के प्राकृतिक चेतना केन्द्र (चिड़ियाघर) में अव टाइगर के आने की सम्भावना ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों में नई उम्मीद जगा दी है। चिड़ियाघर चाहे देश के किसी भी हिस्से में हो, टाइगर पर्यटकों, विशेषकर बच्चों और युवाओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र माना जाता है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा आज से करीब 35 वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने वर्ष 1990-91 में गोपालपुर चिड़ियाघर की नींव रखी थी। इसके बाद प्रदेश में सात सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन इतने लम्बे अंतराल के बावजूद गोपालपुर के इस चिड़ियाघर में टाइगर लाने की दिशा में कोई अपेक्षित कदम नहीं उठाये गये । हालांकि बतौर विधायक इस मांग को हमने बडी प्रमुखता के साथ विधानसभा में उठाया था । पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले दिनों गोपालपुर चिड़ियाघर को बनखण्डी स्थानांतरित करने को लेकर जो चर्चाएं और अटकलें सामने आई थीं, वर्तमा...

स्वतंत्रता दिवस पर विपिन सिंह परमार ने थुरल मंडल की कोना पंचायत में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

चित्र
  स्वतंत्रता दिवस पर विपिन सिंह परमार ने थुरल मंडल की कोना पंचायत में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन पालमपुर थुरल मंडल की कोना पंचायत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। विपिन सिंह परमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और उनके बलिदान की बदौलत भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बा...

कर्मचारियों को अधिकार नहीं, सिर्फ आश्वासन और तारीखें मिलीं: विपिन सिंह परमार

चित्र
  कर्मचारियों को अधिकार नहीं, सिर्फ आश्वासन और तारीखें मिलीं: विपिन सिंह परमार कर्मचारियों के अनुभव का सम्मान और हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा, कांग्रेस ने कर्मचारियों को अधिकार नहीं सिर्फ आश्वासन और तारीखें दीं: विपिन सिंह परमार पालमपुर भाजपा कार्यालय पालमपुर में आयोजित पूर्व कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि पूर्व कर्मचारी केवल सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास और सामाजिक सरोकारों का दशकों का अनुभव अपने साथ लेकर चलने वाली ऐसी अमूल्य पूंजी हैं, जो आज भी हिमाचल के भविष्य को दिशा देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व कर्मचारियों के अनुभव, सुझाव और आशीर्वाद को सम्मान देते हुए प्रदेश को विकास के उस पायदान तक ले जाने का प्रयास करेगी, जिसका हिमाचल प्रदेश हकदार है। परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कर्मचारियों को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण सहभागी माना है। कर...

निजी खर्चे से संवरेगा भरमाड़ का काली मिट्टी खेल मैदान, BDC उपाध्यक्ष मदन लाल ने शुरू करवाया सफाई कार्य

चित्र
निजी खर्चे से संवरेगा भरमाड़ का काली मिट्टी खेल मैदान, BDC उपाध्यक्ष मदन लाल ने शुरू करवाया सफाई कार्य ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भरमाड़ स्थित मशहूर काली मिट्टी खेल मैदान की लंबे समय से चली आ रही सफाई की समस्या को देखते हुए ब्लॉक समिति नगरोटा सूरियां के उपाध्यक्ष एवं भरमाड़-भगवाल पंचायतों के बीडीसी सदस्य मदन लाल चौधरी ने पहल करते हुए अपने निजी खर्चे से मैदान की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है। काली मिट्टी का यह मैदान क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां समय-समय पर क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग सुबह-शाम सैर करने के लिए भी मैदान का उपयोग करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से मैदान के चारों ओर घास, भांग और अन्य वनस्पतियां उग जाने के कारण खेल प्रेमियों तथा स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को लेकर कुछ खेल प्रेमी मदन लाल चौधरी से मिले और उन्हें मैदान की स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद मदन लाल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर मैदान का निरीक्षण किया। उन्हो...

पूर्व कर्मचारियों के डीए व एरियर के मुद्दे को लेकर घनश्याम शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

चित्र
पूर्व कर्मचारियों के डीए व एरियर के मुद्दे को लेकर घनश्याम शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना पालमपुर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का पूर्व कर्मचारी सम्मेलन आयोजित पालमपुर भारतीय जनता पार्टी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को भाजपा कार्यालय पालमपुर में पूर्व कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज उपस्थित रहे, जबकि सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयसिंहपुर रवि धीमान, पूर्व विधायक बैजनाथ मुल्ख राज प्रेमी, वरिष्ठ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए घनश्याम शर्मा ने पूर्व कर्मचारियों के एरियर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारी लंबे समय से अपने हक के एरियर और अन्य देय लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने का...

गुरु के बिना वास्तविक आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है कलयुग में : स्वामी जगदीशानंद

चित्र
  गुरु के बिना वास्तविक आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है कलयुग में : स्वामी जगदीशानंद  नूरपुर : विनय महाजन /  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के बौड़ नूरपुर आश्रम में आज एक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुभाई सुखदेव जी ने भक्तिमय भजनों का गुणगान किया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी जगदीशानंद ने उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए भक्ति के सूत्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना वास्तविक आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। जिस प्रकार नाव के बिना नदी को पार करना कठिन है, उसी प्रकार पूर्ण गुरु के मार्गदर्शन के बिना भवसागर को पार करना संभव नहीं।स्वामी जी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुरु केवल सांसारिक शिक्षा देने वाला नहीं, बल्कि वह तत्वज्ञान प्रदान करने वाला मार्गदर्शक है जो जीव को उसके वास्तविक स्वरूप से परिचित करवाता है। उन्होंने सत्संग के माध्यम से यह भी विस्तारपूर्वक बताया...

नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 320 ग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार निजी मकान से करता था यह कारोबार

चित्र
  नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 320 ग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार निजी मकान से करता था यह कारोबार  नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए विंग नूरपुर की टीम ने मुकाम मुग्तयाल, भलेटा में कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम चरस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।यह जानकारी एक प्रेस नोट मे एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा नूरपुर यह देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर रोहित कुमार के निजी कमरे में डबल बैड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखा एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफा बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें काले रंग का ठोस पदार्थ पाया गया, जो चरस पाया गया। डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल320 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया।इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: