गोपालपुर के चिड़ियाघर में टाइगर आने की सम्भावना से जगी नई उम्मीद : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक
गोपालपुर के चिड़ियाघर में टाइगर आने की सम्भावना से जगी नई उम्मीद : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गोपालपुर के प्राकृतिक चेतना केन्द्र (चिड़ियाघर) में अव टाइगर के आने की सम्भावना ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों में नई उम्मीद जगा दी है। चिड़ियाघर चाहे देश के किसी भी हिस्से में हो, टाइगर पर्यटकों, विशेषकर बच्चों और युवाओं के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केन्द्र माना जाता है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा आज से करीब 35 वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने वर्ष 1990-91 में गोपालपुर चिड़ियाघर की नींव रखी थी। इसके बाद प्रदेश में सात सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन इतने लम्बे अंतराल के बावजूद गोपालपुर के इस चिड़ियाघर में टाइगर लाने की दिशा में कोई अपेक्षित कदम नहीं उठाये गये । हालांकि बतौर विधायक इस मांग को हमने बडी प्रमुखता के साथ विधानसभा में उठाया था । पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले दिनों गोपालपुर चिड़ियाघर को बनखण्डी स्थानांतरित करने को लेकर जो चर्चाएं और अटकलें सामने आई थीं, वर्तमा...