खड़ामुख-होली सड़क पर 2.50 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड समय में तैयार चौली पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

खड़ामुख-होली सड़क पर 2.50 करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड समय में तैयार चौली पुल का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण


चंबा : जितेन्द्र खन्ना/ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से चंबा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की खड़ामुख-होली सड़क पर चौली में नवनिर्मित वैली पुल का शुभारंभ किया। इसी वर्ष तीन फरवरी को यहां पुल ढह गया था और इस 190 फुट लंबे नए पुल को लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से मात्र डेढ़ माह में निर्मित किया गया है। इससे 10 ग्राम पंचायतों के लगभग 15 हजार लोेगों को लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को इस पुल को रिकॉर्ड समयावधि में पूर्ण करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसमें विशेष रुचि दिखाते हुए पुल निर्माण को समयबद्ध पूरा करने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

राज्य में बेहतर सड़क अधोसंरचना पर बल देते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को सड़क संपर्क की सर्वोत्तम सुविधा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है ताकि उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों में किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग को सड़कों के रखरखाव और विस्तारीकरण के कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की शिमला से मटौर और लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की पठानकोट से मंडी फोरलेन परियोजना पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति जताई है। इससे सुविधाजनक यात्रा के साथ ही लोगों केे समय की भी बचत होगी।

इस अवसर पर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी एवं संजय अवस्थी, विधायकगण मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे जबकि पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी एवं उपायुक्त डी.सी. राणा, चंबा से इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त