प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका के पति ने की जमकर पिटाई प्रेमी की हुई मौत

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका के पति ने की जमकर पिटाई, प्रेमी की हुई मौत 


रात के अंधेरे में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो महिला के पति ने रंगे हाथों पकड़ा और जमकर की पिटाई,मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साण्डी पर भर्ती कराया जहां पर युवक की मौत हो गई है।

यह मामला यूपी के हरदोई में सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी प्रीति पति प्रतिपाल के घर जनपद फरुखाबाद के निवासी पंकज पुत्र महेश रात में अपनी प्रेमिका के घर मिलने गया था. का है प्रेमी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंच गया और प्रेमिका के पति को इसकी भनक लग गई और उसने रंगे हाथों पकड़ कर जमकर उसकी धुनाई की   

मामले की सूचना 112 पर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को अपनी कस्टडी में ले लिया है दोनों से पूछताछ की जा रही है. पति पत्नी दोनों हिमाचल प्रदेश मे प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. 


हिमाचल प्रदेश में ही पंकज से प्रीति का संपर्क हो गया था. दोनों से अवैध संबंध शुरू हो गया था. जानकारी होने पर पति ने अपनी पत्नी प्रीति को सांडी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव अपने घर ले आया था. इसी के बाद आज रात के समय पंकज प्रीति से मिलने के लिए आया था. उसके पति प्रतिपाल ने पकड़ लिया और जमकर मारा पीटा है. इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजदेव मिश्रा सीओ बिलग्राम सत्येंद्र कुमार शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद